फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   problems Dshann

समस्याओं के दशानन का अट्टहास

Tue, 11 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 11 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
दशहरे पर अत्याचार रूपी रावण को जलाकर खुशी मनाने के लिए बच्चे-बड़े सभी घरों से निकलेंगे। बुराई के प्रतीक पुतले तो जल जाएंगे लेकिन हमारे आसपास वर्षों से मुसीबत बने समस्या रूपी रावण उसी तरह अट्टहास करते नजर आएंगे। बनारस बुनियादी विकास, जनोपयोगी सुविधाओं से तब भी बहुत दूर है जब इसे स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कर लिया गया है। मेट्रो रेल दौड़ाने की तैयारी है। बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने, ऐतिहासिक धरोहरों, स्थलों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए केंद्र-प्रदेश सरकार ने हजारों करोड़ रुपये दिए मगर हालात नहीं सुधर सके हैं। टूटी सड़कें, ध्वस्त सीवेज व्यवस्था, दूषित पेयजल, बेपटरी यातायात, अतिक्रमण, अशिक्षा, कुपोषण और ध्वनि-वायु प्रदूषण रूपी समस्याओं के रावण के मकड़जाल में फंसकर शहर की 35 लाख की आबादी जूझ रही है। आइए, इस बार के दशहरे पर समस्या रूपी रावण का वध करने का संकल्प लें।
विज्ञापन



सड़कों से लेकर गलियों तक अतिक्रमण से शहर जूझ रहा है। पटरियों पर पुलिस स्टेशन, बिजली के ट्रांसफारमर से लेकर चबूतरे और अस्थाई बाजार मुसीबत के सबब बन गए हैं। अनियोजित विकास के चलते सड़कों और गलियों पर कब्जा कर लिया गया हैं। तालाबों-कुंडों को पाटकर कॉलोनियां बना ली गई हैं।
विज्ञापन



दूध, तेल, घी, मसाले से  काजू तक ऐसा कोई खाद्य पदार्थ नहीं हैं जिसमें मिलावटखोरी न की जा रही हो। रिटेल शॉप हो या फिर ब्रांडेड मिठाई की दूकानें, इससे अछूती नहीं हैं। सौ से ज्यादा खाद्य वस्तुओं के नमूनों में 75 से ज्यादा फेल हो गए हैं। कुछ कारोबारियों पर जुर्माना भी लगा लेकिन बदला कुछ नही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर की सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नई सीवर लाइन बिछाने का काम तकरीब आठ साल पहले शुरू हुआ मगर अब तक काम अधूरा है। न गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन सका न दीनापुर सीवेज प्लांट की क्षमता वृद्धि हो पाई। बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है।


स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल अपने शहर में कूड़ा निस्तारण तक की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। गलियों से कॉलोनियों की सड़कों तक रोजाना 600 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए करसड़ा प्लांट को भी पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा सका। शहर गंदगी से बजबजा रहा है।


शहर के कई इलाकों में हवा में पार्टिक्यूलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम (बारीक धूल कण) की मात्रा सात गुना से भी अधिक पाई गई है।  शहर के 239 अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे के के साथ ही 450 एमएलडी से अधिक गंदा पानी गंगा रोज में बहाया जा रहा है। ध्वनि प्रदूषण के कारण श्रवण शक्ति कमजोर हो रही है।


सब पढ़ें सब बढ़ें, सर्व शिक्षा अभियान हो या मिड डे मील योजना। बच्चों को ये अभियान शिक्षा से पूरी तरह से जोड़ नहीं सके हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं आते, बच्चों के नाम रजिस्टर पर चढ़ाकर योजनाओं के मद में हेरीफेरी की जा रही है। यह वजह है कि ड्राप आउट बच्चों की संख्या में भी कमी नहीं आ रही।



शहर में 36 ऐसे स्थान हैं, जहां रोजाना जाम लगना आम बात है। निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोगी के तौर पर यातायात मित्रों की तैनाती तो हुई, मगर अवैध पार्किंग, पटरियों पर अतिक्रमण, बगैर परमिट के वाहनों, यातायात नियमों की अनदेखी के कारण जाम की समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed