फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi will reach Banaras today, will welcome the visit in Chandauli

Varanasi News: आज बनारस पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, चंदौली में करेंगी यात्रा का स्वागत

Fri, 16 Feb 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will reach Banaras today, will welcome the visit in Chandauli
वाराणसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चंदौली, वाराणसी और भदोही में तैयारियों को अंतिम रूप दिया और देर रात तक जनसंपर्क अभियान भी चलता रहा। शुक्रवार को प्रियंका गांधी भी बनारस पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे न्याय यात्रा के स्वागत के लिए चंदौली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बनारस की यात्रा में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बनारस पहुंचे। उन्होंने चंदौली, भदोही और वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने झोंकी ताकत
बनारस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस नेता जनसंपर्क करके आम जनता को इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में रोड शो के लिए आई थीं बनारस, 2019 में हुआ था दर्शन पर विवाद
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बनारस आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अखरी से चितईपुर चौराहे तक रोडशो किया था। उन्होंने कबीरचौरा मठ में प्रवास किया था। मार्च 2019 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी के दर्शन पर जमकर विवाद हुआ था। संत समाज ने विरोध किया था और एक अधिवक्ता ने कोर्ट में शिकायत भी दायर की थी।

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed