फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priyanka gandhi

गरीबों तक पहुंच रही मदद, मध्यम वर्ग परेशान

Tue, 21 Apr 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
वाराणसी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को बनारस का हाल जाना। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से फोन पर बातचीत के
विज्ञापन

दौरान काशी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसेवा में भागीदारी के साथ ही उन्होंने शहर की व्यवस्था की भी पूरी
जानकारी ली।
डॉ. राजेश मिश्र ने प्रियंका गांधी वाड्रा से कहा कि लॉकडाउन में गरीब जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंच जा रही है लेकिन मध्यम वर्ग तकलीफ में
है। इसमें ऐसे लोग हैं जिनकी छोटी दुकानें हैं, छोटा व्यवसाय है, वकील और पत्रकार भी इसमें शामिल हैं। उनके समक्ष विकट समस्या है कि वे गरीबों की
तरह राहत सामग्री भी नहीं ले सकते तो वहीं आय का जरिया ठप होने से घर का परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है। कांग्रेस महासचिव ने ऐसे
मध्यम वर्ग के लिए सरकार तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया। पूर्व सांसद ने कांग्रेेस महासचिव को बताया कि बनारस में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें आठ तो स्वस्थ हो गए हैं जबकि छह अभी भी भर्ती हैं। गंगापुर निवासी कपड़ा व्यापारी की मौत के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि शहर
से गांव तक छह हॉटस्पाट बनाए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता तो जनसेवा कर रहे हैं। प्रियंका ने निर्देश दिया कि सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों
का पालन करते हुए कार्यकर्ता जनसेवा में पीछे ना रहें। कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा तभी हमारी विजय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed