उभ्भा गांव जाने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर याद दिलाया अपना वादा, जानें क्या कहा?
17 जुलाई को सोनभद्र के घोराव थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मिलने जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर अपना वादा याद दिलाया, जो उन्होंने चुनार किले पर पीड़ितों से किया था।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि चुनार के किले पर मुझसे मिलने आए उभ्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मैंने वादा किया था कि मैं उनके गांव आऊंगी। आज मैं उभ्भा गांव के बहनों-भाइयों और बच्चों से मिलने, उनका हालचाल सुनने-देखने, उनका संघर्ष साझा करने सोनभद्र जा रही हूं।
चुनार के किले पर मुझसे मिलने आए उभ्भा गाँव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मैंने वादा किया था कि मैं उनके गाँव आऊँगी।
आज मैं उभ्भा गाँव के बहनों-भाइयों और बच्चों से मिलने, उनका हालचाल सुनने-देखने, उनका संघर्ष साझा करने #सोनभद्र जा रही हूँ।विज्ञापन विज्ञापन— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 13, 2019
ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से जाएंगी मिलन
घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने उभ्भा जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को मिर्जापुर के नरायनपुर में पुलिस ने रोक दिया था। इससे खफा होकर प्रियंका समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं थीं। इसके बाद पुलिस उन्हें चुनार किले में ले गई जहां दूसरे दिन उभ्भा के पीड़ितों से मुलाकात कर प्रियंका लौट गईं थी। इस दौरान उन्होंने उनसे गांव आकर मिलने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : दीवार गिरने से दो की मौत, तीन घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल