फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi directed to help Radhika he sell the anklet in lockdown

सूरत से मिर्जापुर आने के लिए राधिका को बेचनी पड़ी थी पायल, प्रियंका गांधी ने मदद करने का दिया निर्देश

Mon, 11 May 2020 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi directed to help Radhika he sell the anklet in lockdown
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

गुजरात के सूरत से आने के लिए पैसे का इंतजाम न होने पर मिर्जापुर की राधिका ने पायल बेच दी थी। अमर उजाला में शनिवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी। मामला संज्ञान में आने पर इस बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को निर्देश दिया कि वे जिलाध्यक्ष से कहें कि घर जाकर राधिका को पायल का दाम दें और उसकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास करें। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राधिका का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

गुजरात के सूरत से शुक्रवार को 1187 प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन दोपहर सवा तीन बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी। यहां से मजदूरों को 41 बसों से उनके जिले भेजा गया था। ट्रेन से आने वाली मिर्जापुर की राधिका ने बताया था कि उसके पास गुजरात से आने के लिए पैसा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह मांग कर खाना तो खा लेती थी लेकिन एक रुपये भी नहीं बचा था। जब पता चला कि ट्रेन का किराया लगेगा तो टिकट का पैसा लेने वाले ने मेरी एक जोड़ी पायल बिकवाई, तब दो लोगों का टिकट दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसकी जानकारी दी है।


राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा है कि संगठन के जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया जाए कि वे राधिका के घर जाएं और उसको पायल का पैसा देने के साथ उसकी मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed