फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi addressing meeting in Chunar about lok sabha election 2019

मौका आ रहा है, अपनी सरकार बनाइए: प्रियंका गांधी

Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi addressing meeting in Chunar about lok sabha election 2019
चुनार में आयोजित सभा को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गंगा के रास्ते निर्धारित 3:25 बजे से पांच घंटे विलंब मंगलवार को बालूघाट पहुंची। वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने टेकौर बूढ़ेनाथ मंदिर के पास सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार से व्यापारी, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। मौका आ रहा है, अपनी सरकार बनाइये ताकि समाज के हर वर्ग को राहत मिले। 

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाइए, तभी गरीबी दूर होगी। कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल की सरकारों ने गरीबों के उत्थान के लिए नहीं सोचा है। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह पूरा नहीं किया। जब जब चुनाव आते हैं, ऐसे ही वादे  कर नौजवानों को गुमराह करते हैं। नौजवानों को भी अब यह बात समझनी होगी कि वोट के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


वक्त है इन्हें जवाब देने का। सभा के बाद वह रात नौ बजे चुनार दुर्ग स्थित डाक बंगले पहुंचीं। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय, पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, मकसूद खान, इमरान खान, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद त्रिपाठी, राकेश सोनकर, एसपी पाठक, डा.भावना सिंह, राजेश दिवेदी, आदि प्रमुख मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed