फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private photos sent fiancé get marriage called offyoung woman brother approaches police station against lover

वाराणसी: शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजीं निजी तस्वीरें, प्रेमी के खिलाफ युवती का भाई पहुंचा थाने; तहरीर

Sat, 03 Oct 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 03 Oct 2026 06:11 AM IST
सार

शादी तय होने से नाराज युवक पर युवती के मंगेतर को अश्लील मैसेज और निजी तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। इससे युवती की शादी टूटने की नौबत आ गई। युवती ने शुक्रवार को भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Private photos sent fiancé get marriage called offyoung woman brother approaches police station against lover
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में शादी तय होने से नाराज युवक पर युवती के मंगेतर को अश्लील मैसेज और निजी तस्वीरें भेजकर शादी में बाधा डालने का आरोप लगा है। मामले में युवती की शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से करीब तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने रिश्ते का विरोध किया और उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक युवती पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन

युवती के तैयार नहीं होने पर आरोपी ने उसके मंगेतर का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद कथित तौर पर वह युवती के मंगेतर के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने लगा। आरोप है कि आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें भी उसके मंगेतर को भेजनी शुरू कर दीं। लगातार संदेश और तस्वीरें भेजे जाने से मंगेतर और युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

परिजनों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद युवती की शादी टूटने की स्थिति बन गई। मामले को लेकर युवती शुक्रवार को अपने भाई के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।

थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में मैसेज और तस्वीरें भेजे जाने के आरोपों की भी जांच कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed