फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private lab will have to give details of dengue patients on the lines of Kovid

Varanasi News: कोविड की तर्ज पर निजी लैब को देना होगा डेंगू मरीजों का ब्योरा

Fri, 18 Aug 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Private lab will have to give details of dengue patients on the lines of Kovid
डेंगू का संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में अब कोरोना की तर्ज पर ही निजी लैब को डेंगू संक्रमितों का भी ब्योरा विभाग को देना होगा। इसके लिए प्रोफार्मा भी तैयार किया गया है। इसमें जांच कराने वाले मरीज का नाम, पता और मोबाइल नंबर देना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच की सुविधा है। ऐसे में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि सरकारी जांच केंद्रों के साथ ही निजी लैब में भी जांच करवाते हैं। इसमें निजी लैब का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाता है। इसको देखते हुए निजी लैब को जांच कराने वाले मरीजों का ब्योरा देने का कहा गया है।
विज्ञापन


दो युवकों में डेंगू की पुष्टि, आठ जगहों पर मिला लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को लहरतारा समेत आठ जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला, जबकि सरायनंदन, सुंदरपुर में दो युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 25 सदस्यों ने 1326 घरों की जांच की। इसमें गायत्रीनगर, कांशीराम आवास, लल्लापुरा खुर्द, लल्लापुरा, नई बस्ती, रामनगर, लहरतारा, चांदपुर में कूलर, गमले में एंटी लार्वा मिला। जिसको मौके पर नष्ट कराने के साथ ही लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed