फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private bus accident in ghazipur to save scarpio and bolero

स्कार्पियो और बोलेरो को बचाने में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 14 घायल

Mon, 22 Oct 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
private bus accident in ghazipur  to save scarpio and bolero
बस खाई में पलटी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले में यात्रियों से भरी एक निजी बस स्कार्पियो और बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में बस सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल  में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसा गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हरिहरपुर गांव के सामने हुआ। बस गाजीपुर से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद के रास्ते भरौली जा रही थी। गाजीपुर स्थित बस स्टैंड से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद आ रही एक बस हरिहरपुर गॉव के पास एकाएक सामने आई स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


घटना के वक्त सामने से स्कार्पियो और पीछे से बोलेरो ओवरटेक कर रही थी। ऐसे में बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और असंतुलित हो पुलिया के पास 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। बस के खाई में गिरते ही यात्री चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गॉव के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटना की जानकारी पुलिस एवं 108 डायल कर एंबुलेंस को दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ईलाज के लिए भेजा। 

बस मालिक ने थाने में दी तहरीर

private bus accident in ghazipur  to save scarpio and bolero

दुर्घटना में 14 लोगों से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में हेवली (50) , मुखिया देवी (60)  हरिहरपुर, भोला राम (62),  सुदामी देवी (60) तथा बेटा चंदन राम जकरौली,  गीता (39) , रामदुलारी (50) , सुधा (35) निवासी गोंडा देहाती गाजीपुर, विमला राय (35) पत्नी रामाशीष परसा, ललिता देवी (50), रामजन्म (50) निवासी मुहम्मदाबाद, विनोद पांडेय पुत्र बालेश्वर पांडेय निवासी शैवटोला मुहम्मदाबाद, संतोष पासवान (40) पुत्र रामराज नगसर आदि लोग शामिल रहे।

गंभीर रूप से घायल सुदामी देवी, हेवली और ललिता देवी को गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रमेश यादव और कोतवाल विवेक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बस मालिक मुहम्मदाबाद नगर निवासी अश्वनी कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बस संख्या यूपी- 61 टी 7246 मिनी बस हरिहरपुर पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित बोलेरो के ओवरटेक करने से बस गड्ढ़े में गिर गई है। इसमें कोई जानमाल का खतरा नहीं है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed