फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner of the prisoners will be able to apply Fotoonlain

ऑनलाइन आवेदन कर मिल सकेंगे कैदियों से

Fri, 19 Feb 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 19 Feb 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Prisoner of the prisoners will be able to apply Fotoonlain
सेंट्रल जेल में इस समय पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के 1854 कैदी सजा काट रहे हैं। अब इन कैदियों के परिवारीजनों को इनसे मुलाकात के लिए न तो बेवजह दौड़ लगानी होगी और न ही पर्ची बनवाने में घंटों समय जाया करना होगा। जेलों में सुधार कार्यक्रम के तहत कैदियों से मुलाकात के लिए ऑनलाइन आवेदन की योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। मुलाकात के लिए वेबसाइट www.eprisons.nic.in के जरिये आवेदन करना होगा।
विज्ञापन



आवेदन में अपना नाम-पता सहित पूरा विवरण दर्ज करना होगा। साथ ही, पहचान के लिए एक परिचय पत्र के बारे में उल्लेख करना होगा और कैदी का भी पूरा विवरण देना होेगा। परिचय पत्र को मुलाकात के समय जेल में सुरक्षाकर्मियोें को दिखाना होगा। आवेदन के आधार पर मुलाकात की तिथि और समय निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन



दूसरा पहलू यह होगा कि आला अधिकारी जब चाहेंगे, एक क्लिक पर जेल में निरुद्ध कैदियों का विवरण उनके सामने होगा। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक संजीव त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मार्च के पहले हफ्ते में योजना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed