फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prinka

आईजी लॉ एंड आर्डर ने पुलिस और जीआरपी को किया अलर्ट

Sat, 20 Jul 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
prinka
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से रोकने के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेसियों द्वारा धरना-प्रदर्शन की आशंका पुलिस की ओर से जताई गई है। इसे लेकर आईजी लॉ एंड आर्डर ने प्रदेश के जिलों के एसपी / एसएसपी और रेलवे के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सोनभद्र की ओर जाने का प्रयास करने वाले नेताओं को उन्हेें उनके जनपद में ही रोकने का निर्देश आईजी लॉ एंड आर्डर ने दिया है।
विज्ञापन

आईजी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार के अनुसार शुक्रवार की घटना के मद्देनजर कांग्रेेस नेता और कार्यकर्ता आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान कई स्थानों पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है। इसके मद्देनजर सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ तैनात रहे। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से अभिसूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए। यूपी 100 के पीआरवी सक्रिय रहे और सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें। आईजी लॉ एंड आर्डर ने कहा है कि जिलों की सीमा पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह सोशल मीडिया पर फैले तो पुलिस अधिकारी उसकी जानकारी कर तत्काल खंडन करें।
विज्ञापन

प्रियंका के आने और सोनभद्र जाने की रिपोर्ट भेजी जाएगी एसपीजी को
प्रियंका गांधी वाड्रा के बनारस आगमन और सोनभद्र जाने का प्रयास करने के संबंध में जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से एसपीजी मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रियंका की ओर से प्राइवेट दौरा बताया गया था। शुक्रवार की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक हुई तब भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां जाना है। ऐसी स्थिति उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके बाद सड़क मार्ग से ही वह मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र जाना चाह रही थीं। सोनभद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और सुरक्षा की पर्याप्त तैयारी के बगैर अचानक उनका वहां जाना सही नहीं होता। अधिकारियों ने कहा कि एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहने वाले विशिष्टजनों की आवाजाही से संबंधित नियम और प्रावधान पूरी तरह से स्पष्ट हैं। इसलिए प्रियंका के बनारस आगमन और फिर सोनभद्र जाने का प्रयास करने के संबंध में रिपोर्ट भेज कर एसपीजी हेडक्वार्टर को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed