फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principals raised the issue of postponing the pre board examination

प्रधानाचार्यों ने उठाया प्री बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का मुद्दा

Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Principals raised the issue of postponing the pre board examination
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने विधानसभा चुनाव में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले प्रधानाचार्य को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का मुद्दा उठाया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले की तरह ही प्री बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने की मांग भी परिषद की ओर से उठाई गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संयोजक डॉ. विश्वनाथ दुबे और परिषद के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में प्रधानाचार्य अपने अपने विद्यालय के नोडल अधिकारी हैं और संस्थाध्यक्ष भी। ऐसे में व्यवस्था को नियमित रूप से संचालित करने के लिए उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखना जरूरी है। इसके अलावा वरिष्ठ महिला प्रधानाचार्यों की नियुक्ति भी मतदान अधिकारी के रूप में की गई है जिसका संशोधन भी तत्काल किया जाना चाहिए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी से अपील की गई है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रधानाचार्य को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए और अगर ड्यूटी लगाना बहुत जरूरी हो तो उनके पद और वेतनमान के अनुरूप मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाकर ही सेवा ली जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी बनाए जाने के लिए कंप्यूटर मोबाइल फोन और उसके रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे कि गरीब छात्रों को पढ़ाई की सुविधा मिल सके। ऑनलाइन बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के डॉ. मनोज कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, अवनीश उपाध्याय, राजेश पांडे सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed