फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal who took salary without teaching suspended

Varanasi News: बिना पढ़ाए वेतन लेने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 12 Oct 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Principal who took salary without teaching suspended
बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने वृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र मनियर के रामपुर दक्षिण स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रधान अध्यापक मु. अजीजुर्रहमान खां को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान बीएसए ने उन्हें प्राथमिक विद्यालय, बनकटापुर शिक्षा क्षेत्र पंदह से संबद्ध किया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सीयर एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए मामले की जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वृहस्पतिवार को जारी निलंबन आदेश में बीएसए ने निरीक्षण के दौरान बिना सूचना प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने, विद्यालय में महज बगैर ड्रेस के 30 बच्चों के ही उपस्थित होने, विद्यालय में उपस्थिति पंजिका के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने, सहायक अध्यापकों द्वारा लिखित रूप में शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के परिवेश में सुधार एवं शिक्षण कार्य में सहयोग नहीं करने, मेनू के अनुसार एमडीएम का भोजन नहीं बनवाने, कंपोजिट ग्रांट के सापेक्ष कोई भी कार्य विद्यालय पर प्रदर्शित नहीं होने, बिना पढ़ाए वेतन लेने और उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करना तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना गंभीर अपराध है। इससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed