फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister will be in the city tomorrow, leave after seeing the traffic plan

Varanasi News: प्रधानमंत्री कल शहर में रहेंगे, ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें

Sat, 16 Dec 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will be in the city tomorrow, leave after seeing the traffic plan
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर रविवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट जाने के लिए 30 मिनट पहले निकलें

बाबतपुर एयरपोर्ट जाने के लिए अंधरापुल, इंडिया होटल तिराहा, शारदा मोटर तिराहा, नेहरू पार्क तिराहा से बाएं इमलिया घाट, सेंट्रल जेल तिराहा, शिवपुर चुंगी से बाएं तरना की तरफ से होते हुए बाबतपुर की तरफ जाएंगे। जिन लोगों को बाबतपुर एयरपोर्ट से यात्रा करनी है, वे 30 मिनट पहले निकलें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
विज्ञापन

अंधरापुल से नदेसर की तरफ जाने वाले लोगोंं के लिए एयरफोर्स चौराहा से सीधे जेएचवी मॉल या नेहरू पार्क की तरफ से जाने के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। नदेसर में प्रधानमंत्री के आगमन से रवानगी तक एयरफोर्स चौराहा से मिंट हाउस तिराहे के मध्य कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छोटा कटिंग मेमोरियल कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था



कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोग अंधरापुल चौराहे से नदेसर चौकी, एयरफोर्स चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से दाएं मुड़कर सेंट मैरी स्कूल के मैदान में अपना वाहन खड़ा करेंगे। फिर, पैदल ही सेंट मैरी स्कूल के दाएं बने गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगें।



दोपहर एक बजे के बाद चंदौली जाने की व्यवस्था

रविवार को चौकाघाट से लकड़मंडी, गोलगड्डा, भदऊं चुंगी व राजघाट पुल होते हुए पड़ाव, रामनगर व चंदौली को जाने वाले लोग दोपहर 1:00 बजे के बाद तेलियाबाग, सिगरा, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।
दोपहर 1:00 बजे से पड़ाव से राजघाट पुल के तरफ से शहर में आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।


दोपहर 1:00 बजे से वाराणसी शहर में प्रवेश के लिए सूजाबाद से आगे राजघाट पुल की तरफ आने के बजाय वैकल्पिक मार्ग चौक चौराहा रामनगर, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल होकर ही शहर में प्रवेश करेंगे।



नमो घाट कार्यक्रम स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था



सर्वे सेवा संघ का खाली मैदान- आमजन और कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले अतिथि।

रेलवे का खाली मैदान- वीआईपी और अधिकारियों के लिए।


आमजन से ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध
आमजन से अनुरोध है कि यदि विशेष काम न हो तो भिखारीपुर चौराहा, मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू, लहरतारा मार्ग पर यात्रा न करें। वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें।

चितईपुर से भिखारीपुर होकर बीएलडब्ल्यू या मंडुवाडीह जाने वाले लोग शाम 5.00 बजे से करौंदी या कंदवा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएं।
चांदपुर चौराहा से लहरतारा पुल के द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को बौलिया चौराहा से फुलवरिया फ्लाईओवर की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वह सेंट्रल जेल होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed