फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister said- Kashi is becoming a model of heritage and development in the entire country.

PM in Varanasi : प्रधानमंत्री ने कहा- पूरे देश में विरासत और विकास का मॉडल बन रही काशी, यह महादेव का आशीर्वाद

Sat, 24 Feb 2024 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 03:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी पूरे देश में विरासत और विकास का मॉडल बन रही है। महादेव के आशीष से यहां दस साल में विकास का डमरू बजा है।

विज्ञापन
Prime Minister said- Kashi is becoming a model of heritage and development in the entire country.
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, संस्कृत और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी पूरे देश में विरासत और विकास का मॉडल बन रही है। महादेव के आशीष से यहां दस साल में विकास का डमरू बजा है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन सभागार में 30 विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी कालातीत है, जो समय से भी प्राचीन कही जाती है। काशी केवल आस्था का तीर्थ ही नहीं है, बल्कि यह भारत की शाश्वत चेतना का जाग्रत केंद्र है। एक समय था, जब भारत की समृद्धि गाथा पूरे विश्व में सुनाई जाती थी। इसके पीछे भारत की केवल आर्थिक ताकत ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक आध्यात्मिक समृद्धि भी थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने जितने भी नए विचार, विज्ञान दिए उनका संबंध किसी न किसी सांस्कृतिक केंद्र से है। हमारे ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म के उत्थान में जिन भाषाओं का योगदान रहा है, संस्कृत उनमें प्रमुख है। भारत एक विचार है। संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति है। भारत एक यात्रा है, संस्कृत उसके इतिहास का प्रमुख अध्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे से कंचन बनाने के मामले में मॉडल बन चुकी है काशी
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के साथ अब पशुपालकों को उर्वरक दाता बनाने के लिए प्रयासरत है। हम पशुपालकों को दूध के अलावा गोबर से भी कमाई के अवसर दे रहे हैं। डेयरी प्लांट से बायो सीएनजी बने और इस प्रक्रिया में जैविक खाद कम दाम में किसानों को मिले। इससे प्राकृतिक खेती को और बल मिलेगा। गोबरधन योजना के तहत गोबर और दूसरे कचरे से बायोगैस बनाई जा रही है। इससे सफाई के साथ कचरे का पैसा मिलता है। काशी कचरे से कंचन बनाने के मामले में मॉडल बन चुकी है। आज एक और प्लांट का लोकार्पण हुआ है, जहां 600 टन कचरे को 200 टन चारकोल में बदला जाएगा। 

तीसरा कार्यकाल भारत के सामर्थ्य का सबसे प्रखंड कालखंड होगा
पीएम ने कहा कि तीसरा कार्यकाल पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य का सबसे प्रखंड कालखंड होने वाला है। सबसे प्रखर कार्यकाल होने वाला है। इसमें भारत का आर्थिक, सामाजिक, सामरिक, सांस्कृतिक हर क्षेत्र में नई बुलंदी पर होगा। 

श्रमसाधक संत को नमन...
संत रविदास की जन्मस्थली पर रविदास की कांस्य प्रतिमा रैदासी श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बन गई है। संत रविदास मंदिर की तरफ से लौटूबीर की ओर आगे बढ़ते ही प्रतिमा सड़क से नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद प्रतिमा के नजदीक से दर्शन के लिए रैदासी श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई वीडियो बना रहा था।


तीसरी बार संत की चौखट पर शीश नवाने वाले पहले पीएम बने मोदी
संत रविदास की चौखट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शीश नवाया। इसके साथ ही वह देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए जो संत की जन्मस्थली पर तीन बार दर्शन के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री इसके पहले 2016 और 2019 में संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धन आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed