फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister's envoy inspected the Hathi Gram Panchayat of Model Block

प्रधानमंत्री के दूत ने मॉडल ब्लॉक के हाथी ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

Sun, 11 Jul 2021 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's envoy inspected the Hathi Gram Panchayat of Model Block
देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के हाथी बाजार में शनिवार को दोपहर प्रधानमंत्री के दूत के रूप में खाद एवं रसद विभाग के सचिव सुधांशु पांडे और खाद एवं रसद विभाग लखनऊ की प्रमुख सचिव मीना कुमारी ने मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट तथा कोविड वार्ड भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के प्रत्येक गांव तक केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। फोर्टिफाइट मार्का राइस का वितरण प्रत्येक स्कूलों में मिड डे मील के लिए वितरण किया जा रहा है। ताकि बच्चों में कुपोषण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों में रेगुलर हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है इसका रिजल्ट कुछ दिनों के बाद पता चलेगा। पूरे देश में 15 राज्यों में यह प्रोग्राम चल रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने मॉडल तालाब, सामुदायिक शौचालय, एएनएम सेंटर, सोसाइटी केंद्र को देखा। इस दौरान हाथी गांव के दीनानाथ गुप्ता ने अपने राशन कार्ड को काटे जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर तीन महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी की और बच्चों में जूस भी वितरित किया। इसके अलावा दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को झूला भी उपलब्ध कराया। सचिव ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धर्मवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया और खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्याम मोहन सिंह की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार चौहान, डीपी सिंह, श्याम मोहन सिंह, इलियास अहमद, बिंदु कुमारी, एके मिश्रा, दिवाकर सिंह, रमेश चंद दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed