{"_id":"64fe9d78bc9a2ffcfd0b3aa5","slug":"prime-minister-of-mauritius-varanasi-visit-today-immerse-his-father-in-laws-ashes-in-ganga-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गंगा में प्रवाहित की ससुर की अस्थियां, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गंगा में प्रवाहित की ससुर की अस्थियां, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
Mon, 11 Sep 2023 06:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:03 PM IST
सार
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचे। गंगा में अपने ससुर की अस्थियां विसर्जित करने के बाद शाम में श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए अनुष्ठान करते अनुष्ठान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचे। शाम में काशी विश्वनाथ धाम में सपरिवार बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। एयरपोर्ट पर मंत्री अनिल राजभर और नदेसर स्थित होटल पहुंचने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह स्कूली बच्चों ने हाथों में झंडा लेकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
विज्ञापन
होटल में थोड़ी देर आराम करने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे। जहां अपने दिवंगत ससुर की आत्मा की शांति को अनुष्ठान किया। बजड़े पर सवार होकर पिंडदान के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच संकल्प भी लिया। मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा की बीच धारा में अस्थियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन
शाम पांच वो परिवार समेत काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच बाबा का षोडशोपचार पूजन कर सर्वकल्याण की कामना की। दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती भी देख सकते हैं। मंगलवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे, फिर मुंबई रवाना होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक चौबंद है।
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री का होटल ताज में स्वागत करते मंडलायुक्त
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में कमिश्नरेट की पुलिस फोर्स के अलावा बाहर से आए 10 आईपीएस, पांच एडिशनल एसपी, आठ डिप्टी एसपी, पांच इंस्पेक्टर, 40 महिला-पुरुष सब इंस्पेक्टर, 200 आरक्षी-मुख्य आरक्षी और तीन कंपनी पीएसी के जवान तैनात हैं।