फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister of Japan Sinjo abe Modi will come with 12

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ 12 को आएंगे मोदी

Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister of Japan Sinjo abe Modi will come with 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। इस बार उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे भी साथ होंगे। दोनों राजनेता यहां काशी के विकास पर गंभीर मंत्रणा करेंगे।

विज्ञापन

 इस दौरान वे गंगा आरती में भी शामिल होंगे। होटल गेटवे ताज में होने वाले रात्रि भोज में शहर के कुछ प्रबुद्धजन भी शरीक हो सकते हैं।
संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस दरम्यान काशी-क्योटो समझौते के तहत होने वाले कार्यों को भी गति मिल सकती है।
साथ ही दोनोें देशों के आला अधिकारियों के बीच आर्थिक और तकनीकी मदद को लेकर भी करार की घोषणा की जा सकती है।
रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को सूचना मिली कि 12 दिसंबर को पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे काशी आ रहे हैं।
 अचानक मिली यह सूचना जिला प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। गौरतलब है कि 12 को ही पंचायत चुनाव की मतगणना भी है।
 रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद आननफानन में जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों की बैठक विकास भवन में बुलाई गई।
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि पीएम मोदी और जापानी पीएम 12 दिसंबर को अपराह्न 3:30  बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद गंगा आरती देखेंगे और फिर ताज होटल में रात्रिभोज होगा। मातहतों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था संबंधी ठोस कार्ययोजना तत्काल तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

कहीं भी अवैध होर्डिंग या विज्ञापन न नजर आएं। इस दौरान एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ विशाख जी, सिटी मजिस्ट्रेट विंध्यवासिनी राय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed