{"_id":"64a4d0736ddf907019062823","slug":"prime-minister-narendra-modi-s-two-day-visit-to-varanasi-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, पीएम मोदी की अगवानी के लिए जी-20 की तरह सजाएं काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, पीएम मोदी की अगवानी के लिए जी-20 की तरह सजाएं काशी
Wed, 05 Jul 2023 07:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:37 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी सात जुलाई को जनसभा से पहले 12110 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी में जी-20 देशों की बैठक के दौरान की गई सजावट की तरह ही काशी को तैयार करें। यह बहुत सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी सावन में काशी आ रहे हैं। ऐसे में काशी की जनता ऐसा स्वागत करे कि दुनियाभर में इसका संदेश जाए।
विज्ञापन
मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी सात जुलाई को जनसभा से पहले 12110 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की सौगात देंगे। सभी परियोजनाओं को इस तरह तैयार किया जाए कि लोकार्पण के तत्काल बाद काशी की जनता को उसका लाभ मिलना शुरू हो जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। आगामी दो दिनों तक प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण व एनएएचआई के अभियंताओं से कहा कि सभी सड़कों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करें। उन्होंने पिछले दिनों बिजली कटौती की शिकायतों पर बिजली निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के साथ ही श्रावण मास में वाराणसी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभा में शामिल होने वाले सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। खास तौर से जो लाभार्थी दूसरे जिलों से आ रहे हों। उनके प्रत्येक वाहन में सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता जरूर रहें।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर पहुंचकर वहां की तैयारियां देखीं और विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान श्रममंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल व दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक तिवारी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि मौजूद रहे।
जनसभा स्थल पर खुले तारों का ना करें इस्तेमाल
समीक्षा बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल का दौरा कर वहां कराए जा रहे कामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, अग्नि सुरक्षा एवं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से कहा कि बारिश का मौसम है। कार्यक्रम स्थल पर कोई विद्युत तार खुला न हो। नए एबीसी तार का ही इस्तेमाल किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाए।