जो कुछ भी सरकारी है, उसका मालिक हर भारतीय नागरिक है: मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने काशी आए। वह सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंचे, उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे। काशी में आकर उन्होंने उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को हस्तकला संकुल (टीएफसी) में संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणासी एयरपोर्ट से 2 बजकर 10 मिनट पर वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
करीब 11 बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी के लिए पद्मभूषण आचार्य पंडित देवी प्रसाद द्विवेदी ने पूजा कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर चंदन भी लगाया और रुद्राक्ष की माला पहनाई। पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर द्रव्य दक्षिणा भी अर्पित की। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी हस्तकला संकुल (टीएफसी) पहुंच गए, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए टीएफसी के पास नृत्य पेश करते कलाकार।
पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के आदेश का पालन करता हूं। कार्यकर्ताओं का आदेश सिर माथे पर है। काशी ने दुनिया को प्रभावित किया। शपथ से पहले कार्यकर्ताओं का आभार, काशी को लेकर मैं निश्चिंत था। निश्चिंतता की वजह कार्यकर्ता थे। नतीजों के दिन केदारनाथ में निश्चिंत था। काशी ने आने से मना किया, तो पहले केदारनाथ गया। काशई ने स्नेह और शक्ति दी। काशी में चुनाव लोक उत्सव बना। चुनाव में तू-तू, मैं-मैं बहुत कम हुई। पीएम मोदी ने कहा कि कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की राजनीतिक विचारधारा के कारण हत्याएं हुई है। हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते है ही अस्पृश्यता का माहौल बनाया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दो बातों को लेकर चलने का प्रयास करते हैं। पहला - भारत की महान विरासत और दूसरा आधुनिक विजन। हमें हमारे कल्चर को भी बरकरार रखना है और वर्तमान स्थिति का भी ध्यान रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति, जैसे दो शक्ति हैं नीति और रणनीति, जैसे दो शक्ति हैं पारदर्शिता और परिश्रम, जैसे दो शक्ति हैं वर्क एंड वर्कर वैसे ही दो संकट भी हमने झेले हैं और वो दो संकट हैं-राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता।
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वो भाजपा है। हम शासन में आते है तब भी लोकतंत्र की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं। हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो। काशी की बेटियों ने स्कूटी यात्रा निकाली। बेटियों ने जो स्कूटी यात्रा निकाली उसकी पूरे देश में और सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा है, स्कूटी पर बैठकर हमारी बेटियों ने पूरी काशी को अपने सिर पर बैठा लिया था। काशी में हर के मोदी चुनाव लड़ रहे थे। काशी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी बताते हुए कि आज हर घर का नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहा है। हर गली का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा। काशी की हर गली से कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे थे। काशी ने विश्वास दिखाया। मैं काशी के संगठन से जुड़े लोगों का, हर कार्यकर्ता का और हर समर्थक का इस बात के लिए आभार करता हूं कि उन्होंने इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तोला। उन्होंने चुनाव को लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक समर्पण का पर्व माना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी देश की राजनीति को दिशा दे रहा है। यूपी में जीत की हैट्रिक लगी। 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। राजनीतिक पंडितों के दिमाग नहीं खुले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता है और उस दिशा में चलता भी है। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम वो तो एक गणित होता है। 20वीं सदी के चुनावों के हिसाब-किताब भी गणित और अंकगणित के दायरे में चले होंगे, लेकिन 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देश के राजनीतिक विश्लेषकों को मानना होगा कि अर्थमैटिक के आगे भी केमिस्ट्री होती है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का काम है कार्य करना और इसलिए एक तरफ सरकार का कार्य हो और उसमें जब कार्यकर्ता जुड़ जाता है तो 'कार्य+कार्यकर्ता' वो एक ऐसी ताकत है जो करिश्मा करती है।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि काशी की जनता बहुत भाग्यशाली है। व्यस्त होने के बाद भी काशी को बदला है। काशी विश्व का सबसे पुराना शहर है। यहां की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया। पांच साल में काशी बहुत बदल गई। पीएम मोदी ने काशी का विकास किया है। काशी के विकास का अगला चरण आने वाला है। यूपी में जात-पात की राजनीति खत्म हुई और विकास के बल पर चुनाव जीते। घोषणापत्र में यूपी के विकास का जोर था। रोड शो के बाद चुनाव परिणाम का पता चला था। शाह ने कहा कि 50 फीसदी वोटों का लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने हासिल किया। 5 साल में यूपी विकसित राज्यों में शुमार होगा। आज विकास पर चुनाव जीता गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.