फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi at this time, terror and terrorists destroyed: Sunil Bansal

पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त आतंक और आतंकवादियों को कर रहे नेस्तनाबूत: सुनील बंसल

Tue, 07 Jan 2020 09:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi at this time, terror and terrorists destroyed: Sunil Bansal
मंचासीन अतिथिगण - फोटो : ं

अदम्य साहस से मुगलों को धूल चटाने वाले महाराजा सुहेलदेव केवल राजभर समाज के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी वीरता से देश की संस्कृति समृद्धशाली हुई है। यह बातें भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित सुहेलदेव राजभर समाज की प्रतिनिधि बैठक में कही।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त आतंक और आतंकवादियों को नेस्तनाबूत कर रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव ने मुगल आतताइयों से लोहा लिया और उन्हीं के बताए रास्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चल रहे हैं। समाज से कुरीतियां और भेदभाव समाप्त कर मुख्य धारा से जोड़ना है। नई पीढ़ी शिक्षित होगी, तभी जीवन में प्रगति आएगी।
विज्ञापन


भाजपा संगठन के मंडल चुनावों में 21 मंडल अध्यक्ष राजभर समाज के निर्वाचित हुए हैं। भाजपा का लक्ष्य भारत माता की सेवा करना व समृद्ध बनाना है। आने वाले दिनों में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में नया भारत बनाएंगे। इसके लिए सिर्फ काम करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जब समाज में बदलाव आएगा, तभी देश शक्तिशाली व समृद्धिशाली होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Prime Minister Narendra Modi at this time, terror and terrorists destroyed: Sunil Bansal
कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : a

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राजभर समाज को मिला है। भाजपा ने हमें केवल वोट बैंक नहीं समझा, बल्कि समाज का मान सम्मान भी लौटाया है। गरीबी की मार से बचने के लिए युवाओं का शिक्षित होना आवश्यक है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजभर समाज को गुमराह कर रहे हैं। राजभर समाज को अपने परिवार की जागीर समझ लिया था।
 

कार्यक्रम के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की तरह ही प्रधानमंत्री अपनी वीरता और चातुर्य से दुश्मनों को परास्त कर रहे हैं। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद राजेश राजभर ने दिया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर, हंसराज विश्वकर्मा, विद्या सागर राय, विधायक विजय राजभर, अवधेश सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, पवन चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

  •  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed