फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi varanasi visit rain may create problem

पीएम के वाराणसी दौरे पर देवराज की भी नजर, अधिकारियों की बढ़ी चिंता

Fri, 22 Sep 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi varanasi visit rain may create problem
बारिश से बड़ालालपुर स्टेडियम में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर मौसम एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के साथ जिला प्रशासन की परीक्षा ले रहा है। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में दो दिनों से मौसम का रुख अधिकारियों को चिंता में डाले है। पूर्व में भी पीएम का दौरा बारिश की वजह से रद्द हो चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार रात से लेकर अभी तक बादल की आवाजाही जारी है। गुरुवार सुबह बारिश होने के कारण शहर सहित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भी पानी लग गया। 
बारिश से बुधवार को बड़ा लालपुर स्टेडियम में तकरीबन चार इंच पानी भर गया। इससे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए यहां चल रहीं तैयारियां प्रभावित हुईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर पानी निकासी के लिए चार पंप लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


शाहंशाहपुर में भी कार्यक्रम स्थल पर जलभराव से तैयारियां प्रभावित हुईं हैं। हालांकि अफसरों का दावा है कि गुरुवार की शाम तक दोनों सभा स्थल से पानी निकासी करा ली जाएगी और सभी तैयारियां समय से पूरी करा ली जाएंगी। वहीं, सूत्रों का दावा है कि अगर गुरुवार को भी मौसम खराब रहा तो परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी 22 और 23 सितंबर को वाराणसी में होंगे। 22 सितंबर को ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करने के बाद बड़ालालपुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां करीब बीस हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।

बुधवार को बारिश के बाद के हालात का जायजा लेने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा पहुंचे। एसपीजी की टीम ने भी मौका मुआयना किया। प्रशासनिक अमला शाहंशाहपुर भी पहुंचा।

सीडीओ सुनील कुमार वर्मा और एडीएम प्रशासन देर शाम तक शाहंशाहपुर में मौजूद थे। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि पंप लगाकर पानी निकासी कराई जा रही है। गुरुवार तक व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाएगी।

डीरेका, शाहंशाहपुर और बड़ालालपुर में ट्रायल लैंडिंग

prime minister modi varanasi visit rain may create problem
ट्रायल लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को देखते हुए बुधवार को डीरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की गई। इस दौरान एसपीजी के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी रहे। हेलीपैड से गेस्ट हाउस तक जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई गई है।

आरपीएफ  बैरक के समीप के पाथवे को चमकाया जा रहा है। डीरेका के मुख्य द्वार से लेकर भिखारीपुर तक एक तरफ  बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। डीरेका मेन गेट से लेकर नरिया तक डिवाइडरों की रंगाई जारी है। वहीं बड़ालालपुर मैदान और शाहंशाहपुर में भी ट्रायल लैंडिंग की गई।

डीरेका गेस्ट हाउस में तैयारियां जारी
डीरेका गेस्ट हाउस में जहां पीएम रात्रि विश्राम करेंगे, वहां तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। बुधवार को दिन में चार बार स्प्रे कराया गया ताकि  ताकि एक भी मच्छर न रहने पाए।

दिन में तीन से चार बार सफाई करके पूरे परिसर को चमकाया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गेस्ट हाउस एसपीजी की निगरानी में है।

मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में भी अंतिम चरण में तैयारी
पीएम आगमन के मद्देनजर दुर्गा मंदिर और मानस मंदिर की भी तैयारियां अंतिम रूप में हैं। यहां इनडोर कार्यक्रम होने के कारण बारिश का कोई प्रभाव नहीं है। डाक विभाग की ओर से जारी होने वाले रामायण पर डाक टिकट की तैयारियां पूरी हो गई है। पोस्ट मास्टर जनरल केके भगत ने निरीक्षण कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। 

पीएम के निजी सचिव ने जाना तैयारियों का हाल

prime minister modi varanasi visit rain may create problem
डीरेका, शाहंशाहपुर और बड़ालालपुर में तैयार हो रहा मंच - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उनके निजी सचिव एम रामचंद्रन शहर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बड़ालालपुर और शाहंशाहपुर में चल रही तैयारियों के  बारे में जानकारी की।

पीएम के हाथों शिलान्यास और उद्घाटित होने वाली योजनाओं के बारे में भी पूरी जानकारी ली। पीएम के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को प्रदेश के चार मंत्री, मुख्य सचिव राजीव कुमार और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी यहां आएंगे। मुख्य सचिव राजीव कुमार के सुबह ग्यारह बजे तक आने की उम्मीद है।

पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक वाराणसी में रहेंगे पीएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की राज्य मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगी और विभागीय समीक्षा करेंगी।

वस्त्र मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार सिंह पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को पहुंचेंगे। ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुरुवार को पहुंचेंगे और पीएम के कार्यक्रम तक यहां रहेंगे।

सीएम करेंगे पीएम की अगवानी

prime minister modi varanasi visit rain may create problem
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे। सीएम के आगमन का प्रोटोकाल बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया। मुख्यमंत्री 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे बाबतपुर पहुंचेंगे।

दोपहर 2:45 बजे पीएम के आगमन पर वह उनका स्वागत करेंगे। वह 22 एवं 23 सितंबर को पीएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 22 की रात वह सर्किट हाउस में रहेंगे जबकि पीएम को डीरेका गेस्ट हाउस में ठहरने का प्रबंध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को पीएम के जाने के बाद लखनऊ रवाना होंगे।

300 बसों से लाए जाएंगे कार्यकर्ता
 प्रधानमंत्री के बड़ा लालपुर और शाहंशाहपुर स्थित सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 300 से अधिक बसें लगाई जाएंगी। प्रशासनिक और पार्टी सूत्रों की मानें तो बड़ा लालपुर में प्रधानमंत्री का फोकस केंद्रीय योजनाओं पर होगा जबकि शाहंशाहपुर में राज्य की योजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी।

दोनों आयोजनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी का फोकस शाहंशाहपुर के कार्यक्रम पर अधिक है। इसके लिए रोहनिया और सेवापुरी में बुधवार को पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब, रोहनिया के कंचनपुर में बैठक हुई।

इसमें प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने तैयारियां की समीक्षा की। इसी प्रकार शिवपुर का संदहा के शंकर शिक्षा निकेतन में राज्यमंत्री अनिल राजभर और जयनाथ मिश्र ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed