फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister modi can celebrate 69th birthday in varanasi

यूपी : 69वां जन्मदिन यहां मना सकते हैं पीएम मोदी, परियोजनाओं के लोकार्पण से दे सकते हैं रिटर्न गिफ्ट

Wed, 14 Aug 2019 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister modi can celebrate 69th birthday in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन काशी में मना सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि जन्मदिन पर पीएम परियोजनाओं के लोकार्पण से काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट भी दे सकते हैं और जनसंवाद भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला काशी दौरा होगा। उनके आगमन का संकेत मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासन उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। पूरी होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण और कुछ नई परियोजनाओं के शिलान्यास की योजना बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 17 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर काशी आ सकते हैं और कई कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। जन्मदिन पर विशेष आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 68वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी आए थे और बच्चों के साथ अनूठे अंदाज में जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने जनसभा की थी और काशीवासियों को सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।

पीएम के काशी भ्रमण के दौरान सड़कों पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 17 सिंतबर को पीएम के काशी आगमन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed