फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi boost mission clean india in varanasi

वाराणसी में स्वच्छता के पहरुओं का प्रधानमंत्री ने बढ़ाया हौसला

Sat, 23 Sep 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 23 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi boost mission clean india in varanasi
शाहंशाहपुर पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शाहंशाहपुर की मुसहर बस्ती में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने यहां स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने वालों से बात की।
विज्ञापन


शौचालय के लाभाथियों से भी मिले। सबका हौसला बढ़ाया और जनांदोलन के रूप में स्वच्छता की मुहिम से जन-जन को जोड़ने की प्रेरणा दी। ग्राम प्रधान चंद्रकला समेत अन्य ग्रामीणों ने भी एक स्वर में पीएम को भरोसा दिलाया कि हम अपने गांव को स्वच्छता का मॉडल बनाएंगे। आपकी प्रेरणा ने स्वच्छता की नई अलख जगाई है। गांव को शतप्रतिशत ओडीएफ किया जाएगा।
विज्ञापन


लाभार्थी मदीना से प्रधानमंत्री ने साफ-सफाई के बारे में बातचीत की। मदीना ने पीएम को भरोसा दिलाया कि वह और उसका परिवार हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करेंगे और साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। ग्राम प्रधान चंद्रकला से प्रधानमंत्री ने उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। स्वच्छता अभियान से पूरे गांव को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द से जल्द गांव को शत प्रतिशत ओडीएफ किया जाएगा।
मुसहर बस्ती के निवासी महेंद्र पीएम को प्रणाम करने के बाद उनके पांव छूने लगा तो उसे रोकते हुए पहले कुशल-क्षेम पूछी। बच्चों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की सीख दी।

लाल बहादुर और स्वच्छता ग्राही फेरई राम से भी प्रधानमंत्री ने बात की और स्वच्छता अभियान के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान स्वच्छता भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक विजय किरन आनंद भी मौजूद थे।

शाहंशाहपुर में स्वच्छता अभियान के तहत गठित निगरानी समिति की सदस्यों से भी प्रधानमंत्री ने बात की। निगरानी समिति कीआराधना, मानसी और श्वेता ने अपना नाम, अपनी पढ़ाई के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। आराधना और श्वेता ने बताया कि उन्होंने एमए की पढ़ाई की है।

इस पर पीएम ने खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ऊदल प्रताप ने बताया कि वह इस गांव का स्वच्छता ग्राह है। उसकी टीम के लोग सुबह शाम सीटी बजाते हैं, खुल में शौच न जाने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने ऊदल की पीठ थपथपाई।

पशुओं के ऑपरेशन कक्ष में पहुंचे पीएम

prime minister modi boost mission clean india in varanasi
पीएम ने आरोग्य मेले का जाना हाल - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य मेले का जायजा लिया। पहले गो-पूजा की और फिर यहां मवेशियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का हाल जाना। पशुओं के आपरेशन कक्ष में पहुंचे। चिकित्सकों से बातचीत की। आपरेशन का सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

यहां सर्जरी कर एक गाय के पेट से 40 किलो पॉलीथिन निकाली गई। ऑपरेशन डॉक्टर एसएन यादव की देखरेख में किया गया। इस टीम में डॉ. वीके सिंह, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. सतीश चंद्र तिवारी, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानेंद्र गुप्ता, डॉ. जमालुद्दीन और डॉ. एके सिंह शामिल थे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीबी सिंह ने बताया कि पशु के पेट में चार भाग होते हैं, पहले वाले बड़े भाग में रोमीनोटा आपरेशन कर वहां पड़ी पॉलीथिन निकाली गई।

इस पशु का घाव सात दिनों में ठीक हो जाएगा। चार गायों के पैर का आपरेशन किया गया। मेले में करीब एक हजार गायें शामिल थीं। पशु पालक शुक्रवार की रात ही गांव में आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed