फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Modi arrived in Varanasi, will lay foundation of cancer hospital in bhu

वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

Thu, 22 Dec 2016 11:06 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 22 Dec 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
 Prime Minister Modi arrived in Varanasi, will lay foundation of cancer hospital in bhu
बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ पीएम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दस बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंच गए। वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वाराणसी का उनका यह नौवां दौरा है।

विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राम चरित्र निषाद, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, मेयर रामगोपाल मोहले ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन

इस दौरे में पीएम बीएचयू और डीरेका में चार योजनाओं का शिलान्यास और एक योजना का उद्घाटन करेंगे। बुधवार रात जारी फाइनल प्रोटोकाल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधा बीएचयू के स्वतंत्रता भवन पहुंचेंगे और यहां वह आधे घंटे तक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आए कलाकारों से रूबरू होंगे और ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन देखेंगे। इसके बाद वह बीएचयू में दो योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बीएचयू से सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री आईपीडीएस योजना के मॉडल वर्क का जायजा लेने कबीर नगर जाएंगे। यहां पीएम 11:45 से 11:55 बजे तक रहेंगे।

दोपहर 12:20 बजे पीएम डीरेका मैदान पहुंचेंगे। 12:20 से एक बजे तक वह इएसआईसी के 150 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और बीआरएस हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे।

ट्रेड फैसिलेशन सेंटर और क्राफ्ट्स म्यूजियम का उद्घाटन करने के साथ वह वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं का शुभारंभ भी यहीं से करेंगे। एक बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बीजेपी के बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।



2:35 बजे डीरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। 2:40 डीरेका हेलीपैड जाएंगे। 2:45 बजे डीरेका हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 4:10 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed