फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister adopted village boy get track suit

प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव के बच्चों को ट्रैक सूट महिलाओं सोलर चरखा की सौगात

Sun, 03 Sep 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Sep 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
prime minister adopted village boy get track suit
यूनियन बैंक और भारत माइक्रो क्रेडिट के सहयोग से वितरण - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव ककरहिया में यूनियन बैंक और भारत माइक्रो क्रेडिट के सहयोग से बच्चो में ट्रैक सूट, जूता और कुल 101 महिलाओं को सोलर चरखा प्रदान किया गया। साथ ही प्राथमिक स्कूल की कक्षाओं में पंखा और आधुनिक कुर्सी-टेबल लगवाई गई।
विज्ञापन


भारत माइक्रो क्रेडिट एवं यूनियन बैंक के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गांव के प्राथमिक पाठशाला के सभी बच्चों को ट्रैक सूट, जूता मोजा के अलावा ग्रामीण महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना के तहत स्वालंबी बनाने के लिए सोलर चरखा वितरित किया गया।
विज्ञापन


फरवरी से लेकर अब तक कुल 200 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यूनियन बैंक की शाखा से 101 महिलाओं को भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्त्रस्म में सोलर चरखा लोन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्राथमिक पाठशाला को मॉडल स्कूल बनाने के क्रम में अत्याधुनिक कुर्सियां और बेंच उपलब्ध कराया गया। इन कक्षाओं का उद्दघाटन सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।

सीडीओ ने बताया की गांव की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए 16 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
 

यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक जयापुर पहुंचे

prime minister adopted village boy get track suit
यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक राजकिरण - फोटो : अमर उजाला
यूनियन बैंक ऑफ  इंडिया के प्रबंध निदेशक राजकिरण राय शनिवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव के जयापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर अपने बैंक की शाखा का जायजा लिया।  

शाखा के बगल में बने ज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी में तरह-तरह की पुस्तकें रखने का निर्देश दिया, जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। उन्होंने गांव में यूनियन बैंक ऑफ  इंडिया की तरफ  से बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र को भी देखा। गांव में भ्रमण कर जनता से विकास के बारे में जानकारी ली। बैंक की तरफ से ही पंचायत भवन के सामने पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed