फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister aatmanirbhar bharat vision will get new path of entrepreneurship development in BHU

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल, बीएचयू से निकलेगी उद्यमिता विकास की नई राह

Sun, 10 Jan 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister aatmanirbhar bharat vision will get new path of entrepreneurship development in BHU
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विचारों को आगे बढ़ाने की नई पहल बीएचयू में शुरू हुई है। इसमें जहां छात्र उद्यमियों की जरूरत के हिसाब से बिजनेस का नया मॉडल तैयार करेंगे, वहीं खुद भी औद्योगिक इकाइयों के विकास को लेकर अपने विचारों से नई राह दिखाएंगे। दस महीने की विशेष योजना में समय-समय पर उद्यमियों से संवाद का अवसर भी मिलेगा। साथ ही छात्रों के विचारों पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसे देखने के लिए वाराणसी और आसपास के उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू में किताबी ज्ञान के साथ-साथ अब छात्र उद्यमिता विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे। शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सेल इसका माध्यम होगा। जनवरी से शुरू होकर अक्तूबर यानी दस महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विभागों के छात्रों को प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू में जिस तरह से यहां के छात्र विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में शोध कार्यों से नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं, उसी तरह इस विशेष कार्यक्रम से भी बीएचयू को वैश्विक पहचान मिलेगी और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उनके कदम आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भी करेंगे सहयोग 
इनोवेशन सेल के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के मुताबिक जो कार्यक्रम तैयार कराया गया है, उसमें छात्रों के विचारों पर शिक्षक भी सहयोग करेंगे। छात्रों को उद्यमिता विकास, बिजनेस मॉडल, प्रोटोटाइप तैयार करने आदि पर नए-नए विचारों से जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर पूरी तरह मदद की जाएगी। जिससे नए कार्य में वह बढ़-चढ़कर भागीदारी कर सकें।

विशेष कार्यक्रम में ये विषय हैं शामिल
एंटरप्रेन्योरशिप
इनोवेशन
स्टार्ट अप एंड रिलेटेड इकोसिस्टम
बिजनेस मॉडल कैनवॉस
प्रूफ आफ कांसेप्ट
प्रोटोटाइप डेवलपमेंट
फंडिंग
इंस्पारनेशनल टॉक

इन क्षेत्रों में रहेगा विशेष जोर 
-उद्यमिता विकास के क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को नए विचार आधारित काम होंगे।
-विश्वविद्यालय में बिजनेस मॉडल, स्टार्ट अप आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
-छात्रों के विचारों पर तैयार मॉडल को देखने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। 
-विचारों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा, जहां छात्र नवाचार को प्रदर्शित कर सकेंगे।

उद्यमिता विकास के क्षेत्र में बीएचयू इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सेल की यह सराहनीय पहल है। इससे उद्योग की तरफ युवा उन्मुख होंगे। उनके विचारों से उद्यमिता जगत में उद्यमशीलता और विकास की दृष्टि को नई राह मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही लोकल फार वोकल को भी बढ़ावा मिलेगा। -आरके चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन

15 जनवरी तक करा सकेंगे पंजीकरण 
जनवरी से अक्तूबर तक चलने वाले इस विशेष कार्ययोजना में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्रा 15 जनवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही किसी तरह की जानकारी भी दृश्य कला संकाय स्थित इंस्टीट्यूटशन इनोवेशनल सेल के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed