फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priest died after crushed by truck in varanasi

Varanasi News: टक्कर के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आया मोपेट सवार पुजारी, कुचलकर हुई मौत; मचा कोहराम

Mon, 14 Jul 2025 01:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक पुजारी की जान चली गई। घटना मोपेट से कहीं से पूजा करके वापस लौटते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Priest died after crushed by truck in varanasi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र के वाराणसी जौनपुर मार्ग पर सोमवार को सुबह बाबतपुर स्थित एक महाविद्यालय के कट के पास सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक ही दिशा में चल रहे मोपेड सवार 34 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फुलपुर थानाक्षेत्र के औरावं गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय पुत्र कमलापति पांडेय कर्म कांडी ब्राह्मण हैं, जो पूजा पाठ कराते थे। सोमवार की सुबह वह वाराणसी से रुद्राभिषेक कराकर घर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लगने के कारण पहिये के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसका एक पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंज रहा हर- हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed