फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंज रहा हर- हर महादेव

Mon, 14 Jul 2025 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर विश्वनाथ धाम समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के सभी शिवालयों व मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। सुबह से लोग दर्शन- पूजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sawan 2025 somvar crowd of devotees gathered at Shri Kashi Vishwanath Dham
फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार पर महादेव की नगरी काशी में महादेव के दर्शन को विश्वनाथ धाम में बाब भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगला आरती के बाद काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार का पट खुला तो श्रद्धालुओं की खुशी देखते ही बन रही थी। विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है। 


Sawan 2025 somvar crowd of devotees gathered at Shri Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे की चौकसी के बीच रेड कार्पेट से होकर भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। धाम तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। सुबह से ही लाखों भक्तों ने बाबा के आंगन में पहुंचकर मत्था टेका। 
Sawan 2025 somvar crowd of devotees gathered at Shri Kashi Vishwanath Dham
फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बाबा धाम में फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत किया गया। धाम की सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। श्रद्धालु जिग जैग बैरिकेडिंग से होकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 somvar crowd of devotees gathered at Shri Kashi Vishwanath Dham
फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
छह द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। रविवार शाम से ही कांवड़ियों के कदम बाबा धाम की ओर चल पड़े थे। बोल-बम का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की टोली धाम में पहुंच रही है।
विज्ञापन
Sawan 2025 somvar crowd of devotees gathered at Shri Kashi Vishwanath Dham
Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शाम से ही बैरिकेडिंग में कतारबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। श्रावण मास के पहले सोमवार को महादेव की चल प्रतिमा का शृंगार देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed