फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prices of onion increased by Rs 90 to 100 kg due to raindrops

बारिश की बूंदों ने बढ़ाए प्याज के दाम 90 से 100 रुपये किलो पहुंचा भाव

Sun, 15 Dec 2019 04:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Prices of onion increased by Rs 90 to 100 kg due to raindrops
onion - फोटो : अमर उजाला

15 से 20 रुपये तक गिरे प्याज के दाम दो दिनों की बारिश की वजह से फिर चढ़ गए। पहाड़िया मंडी में शनिवार को 90 से 100 रुपये किलो प्याज बिका। इससे पहले प्याज 65 से 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा था। बारिश व ओलावृष्टि से प्रयागराज से आवक ठप हो गई है।

विज्ञापन


फतेहपुर व खागा से माल आना बंद हुआ तो प्याज के दाम अचानक बढ़ गए। नासिक और मध्य प्रदेश के निमच से आने वाला प्याज पहड़िया मंडी में 80 से 95 रुपये किलो में बिका। आढ़तियों के अनुसार, प्रयागराज से प्याज की आवक ठप होने से ही भाव बढ़ा है।
विज्ञापन


पहड़िया मंडी के आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि प्रयागराज का माल बारिश की भेंट चढ़ गया। मध्य प्रदेश के निमच और नासिक की तीन गाड़ी प्याज पहड़िया मंडी में पहुंची। कृषि वैज्ञानिक लालजी पाठक ने बताया कि बारिश से प्याज की फसल बहुत अधिक तो प्रभावित नहीं होगी, लेकिन प्याज का रंग उतर जाएगा। गुणवत्ता में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prices of onion increased by Rs 90 to 100 kg due to raindrops
onion - फोटो : अमर उजाला

ओलावृष्टि से सब्जियों को नुकसान

बारिश ने अन्नदाताओं को संकट में डाल दिया है। बारिश संग ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, सरसाें और चना की फसल प्रभावित हुई है। खलिहान में रखे धान को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, प्याज की नई फसल आंशिक तौर पर प्रभावित हुई है, लेकिन आलू और सरसाें की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

उधर, जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से सब्जियों को नुकसान हुआ है। एक सप्ताह के भीतर जिन किसानों ने गेहूं की बुवाई की होगी, उन्हें थोड़ा नुकसान सहना पड़ेगा। दलहनी फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed