फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   price of marigold garlands increased from 6,000 to 10,000 in 15 days flower destroyed by frost causing concern

Fog Alert: 15 दिनों में 6 हजार से 10 हजार तक पहुंची गेंदे की माला, पाले की भेंट चढ़ीं फूलों की कलियां; चिंता

Sun, 11 Jan 2026 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 05:08 PM IST
सार

Varanasi News: चिरईगांव, राजातालाब, सेवापुरी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों किसान गेंदे और गुलाब की खेती करते हैं। किसानों के अनुसार माघ मेला शुरू होते ही फूलों की मांग कई गुना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
price of marigold garlands increased from 6,000 to 10,000 in 15 days flower destroyed by frost causing concern
15 दिनों में 6 हजार से 10 हजार तक पहुंची गेंदे की माला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेला और घने कोहरे से फूलों की महंगाई बढ़ गई है। घने कोहरे ने फूलों की खेती और कारोबार दोनों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इन दिनों फूलों के दाम अचानक आसमान छूने लगे हैं। किसानों के मुताबिक, कोहरे और धूप की कमी के कारण फूलों की पैदावार घट गई है और बाजार में आपूर्ति कम हो गई है।

विज्ञापन


माली राजेश कुमार ने बताया कि मलदहिया स्थित फूलमंडी में 15 दिन पहले जो गेंदे की माला 6000 रुपये प्रति सैकड़ा मिल रही थी, वहीं अब उनकी कीमत 8 हजार से 10 हजार रुपये प्रति सैकड़े तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


गुलाब के फूल जो 1500 से 2000 रुपये सैकड़े मिल रहे थे, वह अभी 2500 से 3000 रुपये में सौ मिल रहे हैं। यही हाल रजनीगंधा और बेले की माला का भी है। माली और खुदरा व्यापारी बताते हैं कि लागत बढ़ने के बावजूद ग्राहक पुराने दाम पर ही माला मांग रहे हैं। शहर के बांसफाटक और मलदहिया स्थित फूलमंडी को जिले की सबसे बड़ी थोक मंडी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माघ में कम हुई गेंदा की पैदावार
राजातालाब से आए व्यापारी सरताज अली बताते हैं कि माघ में गेंदे के फूल की पैदावार में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य मौसम में जिन किसानों के खेतों से रोजाना दस टोकरी गेंदे के फूल निकलते थे, अब बमुश्किल चार टोकरियां ही फूल मिल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि कोहरे की वजह से कलियों पर पाले का असर पड़ रहा है। धूप के बिना फूल पूरी तरह खिल नहीं पाते।

फूल कीमत (15 दिन पहले) कीमत (अब)
गेंदे की बड़ी माला 6000 8-10 हजार रुपये प्रति सैकड़ा
गुलाब 1500 से 2000 2500 से 3000 रुपये प्रति सैकड़ा 
रजनीगंधा 400 से 500 600 से 750 रुपये प्रति सैकड़ा
बेले की माला  700 से 800 1000 से 100 रुपये प्रति सैकड़ा

धूप की कमी से कमजोर हो रहीं गुलाब की पंखुड़ियां
वहीं, गुलाब की खेती करने वाले किसानों की परेशानी कुछ अलग है। चिरईगांव के किसान रामेश्वर पाल बताते हैं कि ठंड और कोहरे में गुलाब की पैदावार तो होती है, लेकिन धूप की कमी से पंखुड़ियां कमजोर हो जाती हैं। तोड़ने और बांधने के दौरान पंखुड़ियां झड़ जाती हैं, जिससे साबुत फूल कम बचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed