फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President will not come to Kashi on Dev Deepawali will have to ride in boats according to capacity

देव दीपावली पर काशी नहीं आएंगी राष्ट्रपति: VVIP का आगमन भी नहीं, नाविकों के लिए जारी की गई ये एडवाइजरी

Wed, 02 Nov 2022 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Nov 2022 09:53 AM IST
सार

देव दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति के काशी आने की प्राथमिक सूचना भी आई थी। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर पुलिस, जिला प्रशासन सहित अन्य जगहों पर इसको लेकर तैयारियां भी चल रही थी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारी बैठक में यह भी कहा कि नावों पर क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाई जाएं।

विज्ञापन
President will not come to Kashi on Dev Deepawali will have to ride in boats according to capacity
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

 देव दीपावली पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नहीं आएंगी। इसके साथ ही उस दिन जिले में किसी और वीवीआईपी का आगमन नहीं है। इससे प्रशासनिक महकमा भी राहत में है। मंगलवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

पहले देव दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति के काशी आने की प्राथमिक सूचना भी आई थी। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर पुलिस, जिला प्रशासन सहित अन्य जगहों पर इसको लेकर तैयारियां भी चल रही थी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारी बैठक में यह भी कहा कि नावों पर क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाई जाएं। ओवर लोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। कहा कि नावों को किसी भी बच्चे से न चलवाया जाएं। अन्यथा नाव मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। महोत्सव के बाद घाटों पर गंदगी साफ करने के लिए इधर उधर फेंकने से बचने को कहा। 
विज्ञापन

बैठक में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित सभी विभागों के प्रमुख शामिल रहे। कमिश्नर कहा कि सुगम यातायात के लिए किसी भी वाहन को घाट से पांच सौ मीटर पहले ही रोका जाएगा। गलियों में लाईट की पूरी व्यवस्था रहेगी। गलियों में कोई भी आवारा पशु घूमते न मिले, ऐसी व्यवस्था की जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed