फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President-Vice President elected on five cooperative societies

Varanasi News: पांच सहकारी समितियों पर चुने गए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Sun, 19 Mar 2023 08:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
President-Vice President elected on five cooperative societies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


वाराणसी। जिले की 92 में से पांच सहकारी समितियों पर चुनाव रविवार को हुआ। बाकी समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। हरहुआ ब्लॉक के शिवरामपुर और हरहुआ, पिंडरा के रसूलपुर, चिरईगांव के पांडेपुर, बड़ागांव के ठठरा की सहकारी समितियों का चुनाव हुआ। समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य समितियों में भेजने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव किया।

आठ ब्लॉकों की 92 सहकारी समितियों में पहले ही 750 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। नामांकन न होने के कारण केवल 46 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन पर चुनाव के लिए बाद में अधिसूचना शासन से जारी की जाएगी। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुल 93 सहकारी समितियां हैं। इनमें से एक गोसाईपुर मोहांव की सहकारी समिति का कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है। इस नाते यहां पर चुनाव नहीं होगा। केवल पांच समितियों पर चुनाव हुआ। बाकी सभी जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed