फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ramnath Kovind varanasi visit today offer prayer to baba vishwanath all updates today in hindi

Ramnath kovind Varanasi Visit: राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नवाया शीश, मंदिर की स्वर्णिम आभा देखकर हुए अभिभूत

Sun, 05 Jun 2022 07:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 07:26 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला रविवार शाम को बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। राष्ट्रपति ने विश्व शांति, देश में खुशहाली और समृद्धि की कामना से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। दर्शन पूजन करने के बाद राष्ट्रपति मंदिर से सीधे एयरपोर्ट रवाना हो गए, जहां से वह लखनऊ जाएंगे।  

विज्ञापन
President Ramnath Kovind varanasi visit today offer prayer to baba vishwanath all updates today in hindi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा का किया अभिषेक। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया और स्वर्णशिखर को नमन किया। बाबा विश्वनाथ के मंदिर की स्वर्णिम आभा देखकर राष्ट्रपति अभिभूत नजर आए। सपरिवार बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन, पूजन और अभिषेक करने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा के नव्य, भव्य और दिव्य धाम की गुलाबी आभा को भी निहारा। 

विज्ञापन


रविवार की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। गेट नंबर चार से राष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ के धाम में प्रवेश किया। वह रेड कार्पेट पर चलते हुए मंदिर पहुंचे। राष्ट्रपति ने बाहर से ही मंदिर के स्वर्ण शिखर को नमन किया। स्वागत और सत्कार के बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उनके साथ रहीं। मंदिर में षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद राष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। राष्ट्रपति ने विश्वशांति, देश में खुशहाली और समृद्धि की कामना से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 30 मिनट तक दर्शन पूजन करने के बाद राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण भी किया। इसके पूर्व मार्च 2021 में राष्ट्रपति जब बाबा के दरबार आए थे तो उस समय निर्माण कार्य चल रहा था। धाम में भवनों की निर्माण शैली, भव्यता और खूबसूरती को देखकर राष्ट्रपति अभिभूत नजर आए।

उन्होंने धाम के निर्माण और बाबा दरबार की भव्यता की मुक्तकंठ से सराहना की। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति मंदिर से सीधे एयरपोर्ट रवाना हो गए, जहां से वह लखनऊ जाएंगे। इसके पूर्व राष्ट्रपति दोपहर में बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। बरेका गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद वह शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed