फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ram Nath Kovind to visit Chapki Ashram on 29th november in sonbhadra

यूपी: चपकी आश्रम में 29 को आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 10 Nov 2019 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind to visit Chapki Ashram on 29th november in sonbhadra
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 29 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन हो सकता है। वह जिले के सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड में बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के अवसर पर पर आ सकते हैं।

विज्ञापन


आगमन की सूचना राष्ट्रपति के सचिव विक्रम सिंह की तरफ से राज्य सभा सांसद रामसकल और सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय को पत्र भेजकर दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। रविवार को राज्यसभा सांसद के साथ संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


सेवा समर्पण संस्थान के जिला कार्यसमिति के सदस्य आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान की तरफ से भगवान बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के अवसर पर देश भर में एक से 30 नवंबर तक वनवासी गौरव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा कुंज आश्रम चपकी कारीडाड की तरफ से 29 नवंबर दिन शुक्रवार को वनवासी समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के जिम्मेदार पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शामिल होने के लिए सहमति जताई है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी पत्र के माध्यम उनके कार्यालय द्वारा सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय को दी गई है।

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति कैम्पस में बने कुछ भवनों का उद्घाटन भी कर सकते हैं। वे शुरू से ही प्रकल्प से जुड़े रहे हैं और उनकी रुचि भी इस प्रकार के कार्यों में रही है। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

18 समितियों का किया गया गठन
सेवा कुंज आश्रम चपकी कारीडाड में बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल कराने के लिए कुल 18 समितियों का गठन किया गया है। जो अपने विभिन्न दायित्वों के अनुसार कार्यक्रम को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

वनवासी समागम कार्यक्रम के संयोजक विमल सिंह बनाए गए हैं, जो सदस्य सेवा समर्पण संस्थान काशी प्रांत के सदस्य भी हैं। सह संयोजक रामसकल सांसद राज्यसभा व सह संयोजक सूर्यदेव को बनाया गया है।

1978 में हुआ सेवा के जागरण प्रकल्पों का आरंभ
जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान के सेवा प्रकल्पों का प्रारंभ वर्ष 1978 ध्रुव विद्यालय कचनरवा में हुआ।

कालांतर में यह यात्रा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व स्वाभिमान जागरण के सेवा केंद्रों द्वारा सोनभद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी वनवासी जिलों तक पहुंची। इसी क्रम में वर्ष 1990 में भाऊराव देवरस सेवा केंद्र डाला व वर्ष 1999 में सेवा कुंज आश्रम चपकी अस्तित्व में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed