फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   president of france will see varanasi handcrafts at hastkala sankul

वाराणसी के हस्तकला संकुल में फ्रांस के राष्ट्रपति देखेंगे बनारस की कारीगरी

Sun, 04 Mar 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Mar 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
 president of france will see varanasi handcrafts at hastkala sankul
पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन 12 मार्च को काशी के प्रस्तावित दौरे में पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बनारस की कारीगरी और शिल्प देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रस्तावित इस दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


इस सिलसिले में सोमवार को पीएमओ में अपर सचिव एके शर्मा शहर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी रेंज दीपक रतन समेत अधिकारियों के साथ पहले काशी विश्वनाथ मंदिर का जायजा लिया।
विज्ञापन


फिर बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल और दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इन सभी स्थानों पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन का जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी आएंगे। मुख्य कार्यक्रम हस्तकला संकुल में होगा। जहां फ्रांस के राष्ट्रपति बनारस की कारीगरी और शिल्प से रूबरू होंगे। वह शाम को दशावमेध घाट पर गंगा आरती भी देखेंगे।


स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। राष्ट्रपति के दौरे वाले संभावित स्थानों तक जाने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही साफ-सफाई सहित अन्य इंतजामों को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed