फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   president gives award to bhu vice chancelor

बेस्ट यूनिवर्सिटी कैटेगरी में थर्ड रैंक, राष्ट्रपति ने दिया बीएचयू कुलपति को अवार्ड

Tue, 11 Apr 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
president gives award to bhu vice chancelor
देश के टॉप शैक्षणिक संस्थानों के कुलपति के साथ राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
देश के टॉप शैक्षणिक संस्थानों में दसवीं रैंकिंग और यूनिवर्सिटी कैटेगरी में तीसरी रैंक हासिल करने वाले बीएचयू के कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कुलपति को इसके लिए प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह्र प्रदान कर सम्मानित किया। पिछले सप्ताह सोमवार को ही नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा अलग-अलग मानकों के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग के बाद इसकी घोषणा की गई थी। इस तरह की रैंकिंग तब आई है जब आईआईटी को अलग करके मानक तय किया गया है। 
विज्ञापन


इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग के तहत देश भर के शैक्षणिक संस्थानों का सर्वे हर साल कराया जाता है। पिछले साल की हिसाब से बीएचयू की रैंकिंग में सुधार आया है। पिछली बार जहां सातवां नंबर था वहीं शोध, प्लेसमेंट में सुधार आदि की वजह से इस साल तीसरा नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवर आल रैंकिंग में बीएचयू ने 58.92 स्कोर हासिल कर दसवां स्थान हासिल किया जबकि पिछले साल की रैंकिंग 81.22 स्कोर था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने सभी टॉप शैक्षणिक संस्थानों से आए कुलपति, निदेशकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed