फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Draupadi Murmu will be in Kashi today: She will give medals to 16 meritorious people in the convocat

आज काशी में महामहिम: दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को मेडल देंगी राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Mon, 11 Dec 2023 08:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 11 Dec 2023 08:03 AM IST
सार

President Draupadi Murmu Varanasi Visit: राष्ट्रपति सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगी। यहां दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी। यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will be in Kashi today: She will give medals to 16 meritorious people in the convocat
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Twitter/President Of India

विस्तार

President Draupadi Murmu Varanasi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी आएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगी। यहां दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी। यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे रहे। उनके रूट और आयोजन स्थल की पुख्ता सुरक्षा की गई है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चौकसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। एडीजी सिक्योरिटी रघुबीर लाल और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने रविवार को पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के अभेद्य घेरे में रहने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट के अलावा बाहर से भी फोर्स आई है। बाहर से आने वाली फोर्स में आठ एसपी, सात एडिशनल एसपी, 15 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 485 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी के जवान शामिल हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन कर्मी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति की आवाजाही के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। उधर, रविवार को पुलिस लाइंस में फोर्स को आला अफसरों ने उनकी ड्यूटी बताई। इसके बाद डमी फ्लीट का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान डमी फ्लीट को कचहरी और मलदहिया सहित कुछेक अन्य इलाकों में जाम का सामना करना पड़ा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed