फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparing to seize assets of liquor mafia

जहरीली शराब कांडः शराब माफिया मुलायम यादव की पौने दो करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Wed, 11 Oct 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Preparing to seize assets of liquor mafia
Liquor
आजमगढ़ में शराब माफिया मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र की करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश के समय सीमा तक कोई आपत्ति न आने पर अब प्रशासन संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जुट गया। 
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2013 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत हुई थी। जांच पड़ताल के बाद केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र को आरोपित किया।
विज्ञापन


काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह दुबारा बृहद पैमाने पर कारोबार में जुट गया था। सात जुलाई 2017 को रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, जीयनपुर के अजमतगढ़ नगर पंचायत और बिलरियागंज में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका भी मुख्य आरोपी मुलायम उर्फ सुरेंद्र है। मुलायम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस पर गैगेंस्टर लगा दिया। गैंगेस्टर की कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पुलिस ने मुलायम की संपत्ति जब्त करने के लिए पूरा विवरण जुटाया।

एसओ मुबारकपुर अनुप शुक्ला की तरफ से तैयार रिपोर्ट में मुलायम की करीब पौने दो करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्यौरा सौंपा गया। 19 सितंबर को पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मुहर लगा दी। साथ ही पंद्रह दिन के भीतर आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मुलायम की संपत्ति कुर्क करने के लिए डीएम ने तहसीलदार सदर के नेतृत्व में चकबंदी विभाग के एसओसी और एसओ मुबारकपुर की संयुक्त टीम का गठन किया है।

शराब माफिया मुलायम यादव की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया पर मुहर लगने के बाद पुलिस मुलायम के साथी गनिका यादव के संपत्ति का ब्यौरा तैयार करने में जुट गई है। अब तक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का डाटा तैयार कर चुकी है। 


एसडीएम, सदर प्रशांत कुमार का कहना है कि संपत्ति कुर्क करने का आदेश देने के साथ ही आपत्ति देने के लिए मुलायम और उसके परिवार को 15 दिन का समय दिया गया था। इस अवधि के भीतर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अब संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed