फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations start on 15th and 16th December for the annual festival of Vihangam Yoga.

विहंगम योग का वार्षिकोत्सव 15 व 16 दिसंबर को तैयारी प्रारंभ

Tue, 30 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations start on 15th and 16th December for the annual festival of Vihangam Yoga.
उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में विहंगम योग का वार्षिकोत्सव 15 व 16 दिसंबर को आयोजित कर दिया गया है। इस वार्षिकोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया गया है। उनको लाने के लिए विहंगम योग के अनुयायी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। सोमवार को यूपी एटीएस के अधिकारियों ने भी उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर यहां का अवलोकन किया। विगत दो दिनों पूर्व भी कमिश्नर व जिलाधिकारी ने भी यहां जाकर अवलोकन किया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता विहंगम योग से पहले से ही गुजरात आश्रम से जुड़ा हुआ है। प्रधान मंत्री वाराणसी चुनाव लड़ने से पूर्व गुजरात आश्रम पर पहुंच कर विहंगम योग के आचार्य सतगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज व संत प्रवर विज्ञान देव से आशीर्वाद लिए थे। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि विहंगम योग का वार्षिकोत्सव इधर दो वर्षों से कोविड के चलते नहीं हो पाया था। इसकी तिथि 15 व 16 दिसंबर को है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण दिया गया है। उनको बुलाने के लिए विहंगम योग समाज के लोग लगे हुए हैं। अपनी तरफ से पूरी तैयारी है। वार्षिकोत्सव में उप्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत कई प्रांतों के अलावा विदेशी भक्त दो से तीन लाख आते हैं। कार्यक्रम की तैयारी आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed