Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations religious ritual underway home young woman body found hanging room only daughter mourning

यूपी: घर में चल रही थी पूजन की तैयारी, कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव; इकलौती बेटी मौत से मातम

Tue, 10 Nov 2026 10:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

जिले के कुलमनपुर गांव में दीपावली के दिन 19 वर्षीय प्रियंका मोदनवाल का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। भाभी ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

विज्ञापन
Preparations religious ritual underway home young woman body found hanging room only daughter mourning
कमरे के बाहर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली के दिन घर में जहां पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहीं एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

विज्ञापन


कुलमनपुर गांव निवासी भारत मोदनवाल की पुत्री प्रियंका मोदनवाल (19) रविवार को घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में थी। बताया गया कि दीपावली के दिन परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर पर्व की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान प्रियंका की भाभी किसी काम से मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। कमरे के अंदर प्रियंका का शव फंदे से लटका देखकर वह घबरा गईं। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जंगीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो भाइयों की इकलौती बहन थी प्रियंका
प्रियंका की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपावली के दिन जिस घर में त्योहार की तैयारियां हो रही थीं, वहां कुछ ही देर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि प्रियंका अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल से मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवती की परिस्थितियां क्या थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed