फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations for purchasing wheat along with paddy started in Varanasi

Varanasi: धान के साथ गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, पिछले साल दस फीसदी खरीद, इस बार लक्ष्य तक पहुंचने की तैयारी

Mon, 29 Jan 2024 07:06 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

धान बिक्री के लिए किसान बेवसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस बार प्रति क्विंटल 2275 रुपये एमएसपी तय की गई है। जिला प्रशासन ने इस बार खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया है। 

विज्ञापन
Preparations for purchasing wheat along with paddy started in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धान की खरीद के साथ ही कि जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद की भी तैयारी शुरू कर दी है। 15 मार्च से जिले के 34 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। इस बार 150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के साथ ही 18 हजार मीट्रिक टन (एमटी) लक्ष्य है। पिछले साल लक्ष्य का केवल दस फीसदी ही खरीद हुई थी। इस बार लक्ष्य को पूरा करने के लिए खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि खरीद की तिथि तय करने के साथ ही एक जनवरी से ही पंजीकरण भी शुरू हो गया है। जिन किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण करवाया है, उन्हें केवल पंजीकरण अपडेट करवाना होगा। हर केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन 10 किसानों के पंजीकरण करवाने का लक्ष्य दिया गया है। करीब सौ किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 
विज्ञापन


किसान बेवसाइट www.fcs.up.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस बार प्रति क्विंटल 2275 रुपये एमएसपी तय की गई है। सुनील भारती ने बताया कि चिरईगांव ब्लॉक में पांच, चोलापुर व आराजीलाइन में छह-छह, सेवापुरी, पिंडरा और काशी विद्यापीठ में चार-चार, बड़ागांव में तीन, हरहुआ में दो केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में लक्ष्य के पहुंचे थे करीब
वाराणसी को पिछले पांच साल से 18 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य मिलता रहा है। केवल 2021-22 यानी कोरोनाकाल में लक्ष्य के करीब खरीद हुई थी। करीब पांच हजार किसानों से 17027 एमटी खरीद हुई थी। सबसे कम पिछले साल खरीद हुई।

एमएसपी से ज्यादा रेट पर खरीदते हैं व्यापारी

पिछले दो साल से व्यापारी हमेशा एमएसपी से ज्यादा रेट पर किसानों से गेहूं खरीदते हैं। इसका असर क्रय केंद्रों पर पड़ता है। साथ ही घर पर ही गेहूं बिकने से किसान क्रय केंद्र पर नहीं जाते। पिछले साल फसल प्रभावित होने से खरीद प्रभावित हुई थी।

आंकड़ों में गेहूं खरीद
वित्तीय वर्ष    खरीद (एमएसपी)       रेट

2019-20    14467.28               1925
2020-21     2756.20                1975
2021-22     17027.68              2015
2022-23     5810.88                2125
2023-24     599.85                 2275

नंबर गेम

  • 150 रुपये बढ़ा गेहूं का एमएसपी
  • 2275 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगा
  • 15 मार्च से 34 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद
  • 18 हजार एमटी लक्ष्य है जिले में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed