फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations for Kanwar Yatra started: Before Sawan, there was a lot of excitement in the markets of Varanasi, shopping is happening fiercely

कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू: सावन से पहले वाराणसी के बाजारों में छाई रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

Sat, 09 Jul 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 05:03 PM IST
सार

सावन 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। कांवड़ यात्रा में भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के महीने में ही हरियाली तीज के साथ मधु श्रावणी का त्योहार भी मनाया जाएगा। महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Preparations for Kanwar Yatra started: Before Sawan, there was a lot of excitement in the markets of Varanasi, shopping is happening fiercely
महाकाल के टी-शर्ट की खूब मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। कांवड़ यात्रा में भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। सावन के महीने में ही हरियाली तीज के साथ मधु श्रावणी का त्योहार भी मनाया जाएगा। महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की योजना बना रहा है, तो कोई मायके मेेें भाभी संग हरियाली तीज मनाने को उत्सुक है। सावन, हरियाली तीज और कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन


हरियाली तीज पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। दुकानों में दुकानदार सावन की थीम पर सजावट के साथ परिधानों की डमी सजाने में जुटे हैं। साज-शृंगार की दुकानों पर भी मेहंदी, सौंदर्य उत्पादों के साथ हरी चूड़ी व कंगन के अलग-अलग लेटेस्ट डिजाइन मंगाए गए हैं। पार्लरों में भी ग्राहकों को विभिन्न ऑफरों से लुभाने की योजना है।
विज्ञापन


अच्छे कारोबार की उम्मीद
सावन में केसरिया रंग की काफी मांग रहती है। ऐसे में थोक वस्त्र विक्रेताओं ने सावन के कपड़ों का नया स्टॉक मंगवा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि दो-चार दिन में खरीदारी में तेजी आएगी। पिछले साल कोरोना के कारण कारोबार पर असर पड़ा था, इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट के झूले बाजार में छाए
सावन में कभी झूला झूलने की परंपरा होती थी, लेकिन आज ये सिर्फ रिवाज बनकर रह गई है। कुछ ही महिलाएं बहु-बेटियों के साथ झूला झूलने की परंपरा को निभाती हैं। हालांकि की बाजारों में नेट के खास झूले की कई रेंज मौजूद हैं। ये दो से 20 हजार रुपये तक हैं।

महाकाल के टी-शर्ट की खूब मांग
भगवान शिव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी डिमांड है। अधिकतर टी-शर्ट भगवान शिव के मुखाकृति नीले और सफेद रंग से बनाई गई है। वहीं, केसरिया रंग के कुर्ते पर महादेव लिखकर और त्रिशूल की आकृति की भी खूब मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed