फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations begin for Ganga Pushkar mela in varanasi to be held after 11 years

Varanasi: 11 वर्ष के बाद लगने वाले गंगा पुष्कर मेले की तैयारियां शुरू, आएंगे लाखों की संख्या में श्रद्धालु

Sat, 25 Mar 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Mar 2023 11:27 PM IST
सार

 गंगा पुष्कर मेला प्रत्येक 11 वर्ष के बाद गंगा नदी के तट पर आयोजित होता है। 12 नदियों में से प्रत्येक वर्ष हर नदी पर इस मेले का आयोजन किया जाता है जिससे 11 वर्ष बाद गंगा नदी का क्रम आता है। शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विकास भवन सभागार में गंगा पुष्कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Preparations begin for Ganga Pushkar mela in varanasi to be held after 11 years
गंगा पुष्कर मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा पुष्कर मेले के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विकास भवन सभागार में गंगा पुष्कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की। 22 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने 15 दिनों तक चलने वाले मेले में आने वालों श्रद्धालुओं की सुगमता से घाटों पर स्नान करने के लिए चेंजिंग रूम बनाने, मोबाइल टायलेट तथा पेयजल के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। गंगा पुष्कर मेला प्रत्येक 11 वर्ष के बाद गंगा नदी के तट पर आयोजित होता है।
विज्ञापन


गंगा में स्नान और पिंड दान का महत्व
12 नदियों में से प्रत्येक वर्ष हर नदी पर इस मेले का आयोजन किया जाता है जिससे 11 वर्ष बाद गंगा नदी का क्रम आता है। इसमें श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करके पिंड दान करते हैं और मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए सरकारी स्कूलों, आश्रम, होटलों, शेल्टर होम चिन्हित कर उसमें व्यवस्था किये जाने का निर्देश एडीएम सिटी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जय-जय श्रृंगार गौरी के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, साल में सिर्फ एक बार होता है दर्शन

इसके अलावा मेडिकल टीम, फायर सेफ्टी तथा जल पुलिस द्वारा गोताखोरों की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। आरएम रोडवेज को शहर में आने के लिए सिटी बसों की व्यवस्था तथा नगर निगम को गोदौलिया से काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नं चार तक ई-रिक्शा चलाने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।

कैंट, गोदौलिया व अन्य आवश्यक स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित करके वहां हिंदी के साथ ही तमिल भाषी उद्घोषक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा वालेंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी सहित विभिन्न ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed