फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations are in full swing for Ganga Yatra in view of the possible visit of PM

पीएम के संभावित दौरे के मद्देनजर गंगा यात्रा की तैयारी को लेकर तैयारी जोरों पर

Fri, 17 Jan 2020 02:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing for Ganga Yatra in view of the possible visit of PM
निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी व अन्य - फोटो : a

बलिया से कानपुर के बीच होने वाली गंगा यात्रा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। राजघाट, डोमरी, सूजाबाद, कछुआ सेंचुरी के आस पास के इलाकों का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिया।

विज्ञापन


इस दौरान जनसभा और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। आयोजन के लिए सुगम आवागमन के लिए मंथन किया गया। 28 और 29 जनवरी को वाराणसी के पांच गांवों में गंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 17 जनवरी से गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस पूरी कार्ययोजना के आधार पर ही इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के साथ प्रशासनिक अमला दोपहर में बलुआ घाट पहुंचा। इस दौरान डीएम बलुआ घाट की दुर्दशा से नाराज दिखे। उन्होंने लेखपाल को बलुआघाट की पैमाइश करने के निर्देश दिया। क्योंकि बलुआघाट के कुछ हिस्से पर रामनगर किला भी दावा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने घाट की साफ सफाई तथा अवैध गुमटी को हटाने के लिए नोटिस जारी करने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा। इसके बाद लंका मैदान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा भी मौजूद रहीं।

इसके पूर्व डीएम, एडीएम प्रोटोकॉल समेत कई अधिकारी डोमरी का भी निरीक्षण किया और प्राथमिक विद्यालय के पीछे मंच बनवाने के लिए लिए कहा। मौके पर प्रधान छोटे लाल पटेल, राजू पटेल, प्रदुम पटेल आदि लोग मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed