फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to open a corona lab in Kabirchaura, Varanasi, one of the six divisional hospitals in the state

प्रदेश के छह मंडलीय अस्पतालों में से एक वाराणसी के कबीरचौरा में कोरोना लैब खोलने की तैयारी, जगह का चयन पूरा, शासन के अगले कदम का इंतजार 

Sun, 10 May 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 10 May 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open a corona lab in Kabirchaura, Varanasi, one of the six divisional hospitals in the state
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब प्रदेश के मंडलीय अस्पतालों में भी जांच सुविधा जल्द ही शुरू हो सकती हैं। सरकार की ओर से इसके लिए पहले चरण में वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा समेत प्रदेश के छह मंडलीय अस्पतालों का चयन किया गया है।   

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। अब मंडलीय अस्पतालों में बायोसेफ्टी लेवल टू की प्रयोगशाला खुलेगी। करीब दो करोड़ की लागत से तैयार होने वाले लैब में रियल टाइम पीसीआर मशीन भी होगी। इन छह लैब के बनने के बाद प्रदेश में 31 लैब हो जाएंगी, जहां कोरोना की जांच हो सकेगी। सरकार की ओर से इसके लिए धनराशि जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन


शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा के अलावा जिन जिलों में लैब खोला जाना है, उसमें गोंडा, अलीगढ़, विंध्याचल, बरेली और मुरादाबाद मंडल शामिल हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से लैब खोले जाने के लिए जगह की मांग की गई थी। नई ओपीडी ब्लॉक के सामने दवा काउंटर की तीसरी मंजिल पर जगह चयनित की जा चुकी है। शासन के निर्देश पर जो भी होगा, आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed