फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to implement new education policy in BHU from new session

Varanasi: बीएचयू में नए सत्र से नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी, अनुपालन समिति की रिपोर्ट को मंजूरी

Thu, 25 Jan 2024 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Jan 2024 12:51 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के फैसले के बाद शिक्षण संस्थानों में इस पर अमल करने संबंधी कार्रवाई चल रही है। बीएचयू में प्रो. मुकुल राज मेहता की अध्यक्षता में एक अनुपालन समिति का गठन किया गया था।

विज्ञापन
Preparation to implement new education policy in BHU from new session
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

बीएचयू में नए सत्र 2024-25 से नई शिक्षा नीति को लागू हो सकती है। समिति ने विश्वविद्यालय स्तर पर इसे लागू करने के लिए जो रिपोर्ट दी थी, उस पर कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई है। 20 जनवरी को बैठक में संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों सहित अन्य लोगों ने अनुपालन समिति के सुझावों पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के फैसले के बाद शिक्षण संस्थानों में इस पर अमल करने संबंधी कार्रवाई चल रही है। बीएचयू में प्रो. मुकुल राज मेहता की अध्यक्षता में एक अनुपालन समिति का गठन किया गया था। समिति ने नई शिक्षा नीति को लेकर यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन में दर्शाए गए अलग-अलग कोर्स का भी जिक्र रिपोर्ट में किया है। बैठक में समिति के सुझावों पर सहमति और रिपोर्ट की मंजूरी के बाद इसका मिनट्स भी जारी हो गया है। इस पर कुलपति और कुलसचिव के हस्ताक्षर भी हैं। माना जा रहा है कि नए सत्र से इसे लागू करने को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन


बैठक में क्या हुआ फैसला

  • एक सेल का गठन होगा, जो संकायों, विभागों में छात्रों को नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूक करेगा।
  • शैक्षणिक सत्र 2024 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लागू करने की दिशा में कार्रवाई होगी।
  • संकाय प्रमुख नई शिक्षा नीति अनुपालन समिति के स्वीकृत सुझावों से फैकल्टी मेंबर को अवगत कराएंगे।
  • समिति की सिफारिशों पर सुझाव को संकाय प्रमुख के माध्यम प्रो. मुकुल राज मेहता को भेजा जाएगा।
  • चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के आधार पर सेमेस्टर वार मेजर और माइनर कोर्स पर संकायों को रिपोर्ट देनी होगी।
  • विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीयकृत काउंसिलिंग सिस्टम तैयार करवाया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed