फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation of reduction in sweets with attractive packaging, weight of the box is 150 to 200 grams.

Varanasi News: आकर्षक पैकेजिंग से मिठाइयों में घटतौली की तैयारी, 150 से 200 ग्राम है डिब्बे का वजन

Tue, 29 Oct 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Preparation of reduction in sweets with attractive packaging, weight of the box is 150 to 200 grams.
छोटे-बड़े और नामचीन दुकानदारों ने अपनाया है हथकंड़ा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दिवाली पर आकर्षक पैकेजिंग के सहारे मिठाईयों में घटतौली की तैयारी है। छोटे-बड़े और नामचीन मिठाई दुकानदारों ने यह हथकंड़ा अपनाया है। 150-200 ग्राम तक सिर्फ डिब्बे का वजन है। दुकानदार डिब्बे के साथ इलेक्ट्राॅनिक कांटा पर तौल कर रहे हैं। डिब्बे का वजन माइनस करते हैं, लेकिन वह सिर्फ दिखावा के लिए होता है।
दिवाली पर शहर में सबसे अधिक मिठाईयों की बिक्री होती है। उधर, बाट माप विभाग ने सोमवार को शिवपुर स्थित एक मिष्ठान भंडार पर जांच पड़ताल भी की है। दिवाली से पहले ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कॉरपोरेट ऑर्डर वाली मिठाइयां दुकानों से निकलनी शुरू चुकी है। छोटी-बड़ी सभी दुकानें सुबह से लेकर देर रात तक गुलजार हैं। मिठाइयों की सात से आठ बड़ी दुकानों पर रोजाना 10 से 15 लाख रुपये की बिक्री हो रही है। इसमें ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके एक किलो मिठाई में 150 ग्राम से अधिक डिब्बे का वजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिठाइयों की चेन दुकानदारों के यहां भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए महंगे पैकेजिंग बॉक्स का उपयोग किया जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने की आड़ में माल कम तौलते हैं। बाट माप विभाग इस तरह की घटतौली पकड़ने के लिए बाजार में उतरी है। शहर में छोटी और बड़ी लगभग 2000 दुकानें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेजिंग बॉक्स का दाम बढ़ता गया, नहीं बढ़े मिठाइयों के दाम
सिगरा के एक मिठाई दुकानदार ने बताया कि दफ्ती का रेट बहुत बढ़ गया है। पहले एक किलो मिठाई के डिब्बे की कीमत 10 से 12 रुपये थी। इस समय में 25 से 26 रुपये है। मिठाइयों के दाम बढ़े नहीं हैं। दो माह पहले लड्डू का जो दाम था, वह अब भी है। एक किलो मिठाई बिक्री में 25 रुपये का डिब्बा और दो से पांच रुपये का झोला भी दिया जा रहा है। इसकी भरपाई ऐसे ही होती है। डिब्बे का वजन 50 ग्राम तक होता है। कुछ नामचीन दुकानदार ज्यादा आकर्षक पैकेजिंग के चक्कर में वजन बढ़वा भी देते हैं।



वर्जन
घटतौली करने वाली दुकानों पर टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शिवपुर में मिठाई दुकान पर जांच की गई। वहीं, कार सर्विस करने वाली सात सेंटरों पर मोबिल तौल उपकरणों में गड़बड़ी पकड़ी गई। सराफा दुकानों और गैस एजेंसियों पर भी घटतौली पर कार्रवाई हुई। शापिंग काॅम्पलेक्स में वस्तुओं की पैकेजिंग में गड़बड़ी पर कार्रवाई की गई है। - प्रभांशु कुमार मिश्र, बाट माप अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed