{"_id":"5c14ece3bdec22555521f402","slug":"preparation-for-pravasi-bharatiya-sammelan-going-very-slow-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां नाकाफी, अब 34 दिन में पूरा करना है चार महीने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारियां नाकाफी, अब 34 दिन में पूरा करना है चार महीने का काम
Sun, 16 Dec 2018 02:04 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर के पास ऐढे़ गांव में बन रहा प्रवासी ग्राम (टेंट सिटी)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अब केवल 34 दिन बचे हैं और कई काम अधर में हैं। अब तक प्रवासियों के ठहरने वाले मुहल्लों की सूरत बदलनी तो दूर मुख्य सड़कों को भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इसके अलावा यातायात प्रबंधन और सुरक्षा पर भी अब तक प्रभावी काम नहीं किया गया है। हालांकि 22 दिसंबर के विदेश मंत्री के आगमन की सूचना के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में प्रशासन जुटा है।
पढ़ेंः इन तीन स्थानों पर होंगे प्रवासी सम्मेलन के मुख्य आयोजन, बनारस में सजेगी क्लीन फूड स्ट्रीट
माना जा रहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तैयारियों की समीक्षा के बाद शहर का भ्रमण कर मौके की स्थिति भी देखेंगी। वाराणसी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभागों के कामों की प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है। 30 दिसंबर तक सड़क, सुरक्षा, लाइटिंग सहित अन्य काम पूरे करा लिए जाएंगे। सफाई अभियान के लिए भी कार्ययोजना बनी है।
विज्ञापन
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है, मगर जमीनी स्तर पर काम अब तक मूर्त रूप नहीं ले पाया है। अधिकारियों ने दावा किया था कि प्रवासियों के ठहरने वाले मुहल्लों की सूरत भी बदली जाएगी। करीब 800 मकानों को प्रवासियों को ठहरने के लिए चिन्हित किया गया है, मगर यहां सड़क, सुरक्षा और सुंदरता के लिए काम नहीं शुरू किया गया।
ऐसे ही ठेकेदार की लापरवाही के चलते महमूरगंज सिगरा मार्ग भी अब तक खुदा हुआ है और सीवर लाइन कनेक्शन को सही ढंग से नहीं जुड़ने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या से निजात के लिए चौड़ीकरण की योजना तो बनी, मगर उसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन नहीं किया जा सका है।

टेंट सिटी की सुरक्षा जांचने पहुंची क्राइम ब्रांच
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर ऐढ़े गांव में तैयार की जा रही टेंट सिटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसपी क्राइम पहुंचे। एसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को निर्देश दिया कि ऐढ़े गांव सहित आसपास के गांवों में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सूचीबद्ध कर स्थानीय पुलिस की मदद से उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। क्षेत्र में औचक तलाशी अभियान चलाया जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
ऐढ़े गांव स्थित निर्माणाधीन टेंट सिटी में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम के जवानों के साथ एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद गए थे। टेंट सिटी क्षेत्र का एसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच प्रभारी के साथ भ्रमण किया।
कहा कि ऐढ़े गांव और आसपास के गांवों में रहने वाले चोरी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक मामलों के आरोपियों की सूची तैयार कर स्थानीय थानों की पुलिस की मदद से उनका सत्यापन कराएं। क्राइम ब्रांच की टीम के जवान रोजाना क्षेत्र में चक्रमण कर यहां की गतिविधियों की टोह लें और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दें। एसपी क्राइम ने बताया कि जल्द ही टेंट सिटी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच कर एसएसपी को रिपोर्ट दी जाएगी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्थानीय स्तर पर टेंट सिटी की सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की जाएगी।

फसाड और फोकस लाइटिंग का काम नहीं
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले घाटों और शहर में फसाड और फोकस लाइटिंग का किया जाना था। इसके लिए शासन स्तर से बजट भी जारी हो गया है। मगर, अब तक यह काम चल रहा है। इधर, सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत होनी है, मगर यह काम अधूरा पड़ा है। अब तक ना तो इसकी पूरी फिल्म तैयार है और ना ही इसका वाइस ओवर कराया जा सका है।
पढ़ेंः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसाने पर काम शुरू, यहीं बनेगा मिनी पीएमओ