फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pregnant women free treatment in bhu hospital

खुशखबरः बीएचयू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को होगा मुफ्त इलाज

Wed, 14 Nov 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women free treatment in bhu hospital
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज कराने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बीएचयू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का मुफ्त इलाज होगा। इसके अलावा रहने-खाने के साथ दवाएं भी निशुल्क मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं को निशुल्क इलाज की यह सुविधा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह योजना दिसंबर महीने से लागू हो रही है। डिलीवरी के वक्त वॉर्ड में भर्ती होने से लेकर ऑपरेशन, रहने-खाने और दवाओं के लिए पैसा नहीं खर्च करना होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इस योजना के लिए सर सुंदरलाल अस्पताल को 3.78 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वीएन मिश्र ने बताया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सरकार से मिली 3.78 करोड़ की राशि से गर्भवती महिलाओं के मुफ्त इलाज की योजना को एक या 15 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना शुरू होने पर गर्भवती महिला या उनके परिजनों को इलाज पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। यही नहीं, रेफर करने की स्थिति में ट्रांसपोर्ट का भी खर्च दिया जाएगा।

मैटर्नल चाइल्ड हेल्थ सेंटर खोलने पर चल रहा काम

Pregnant women free treatment in bhu hospital
अस्पताल कैंपस में करीब चार हजार वर्ग मीटर में 100 बेड का मैटर्नल चाइल्ड हेल्थ सेंटर (एमसीएचएस) खोलने पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। 40 करोड़ की लागत वाला यह सेंटर वर्ष 2019 की शुरुआत तक बनकर तैयार हो जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सेंटर में नवजात के साथ माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होने से पूर्वांचल के साथ बिहार और नेपाल तक के लोगों को गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशुओं के इलाज के लिए बड़े शहरों में भटकना नहीं होगा। इस सेंटर का शिलान्यास बीते साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed